26/11 मुंबई आतंकी हमला: CST पर लोगों पर ऐसे गोलियां बरसा रहा था कसाब जैसे खेल रहा हो कोई वीडियो गेम
मुंबई। 26/11 को आज 11 साल हो गए पूरे हो गए हैं और जिन लोगों ने 26 नवंबर 2008 को देश की आर्थिक राजधानी मुंबई पर हुए आतंकी हमलों को देखा, एक बार फिर से उन्हें वह काली रात याद आ गई है। हमले के दौरान सबसे बिजी रेलवे स्टेशनों में एक छत्रपति शिवाजी टर्मिनस यानी सीएसटी को खास तौर पर निशाना बनाया गया। स्टेशन पर उस समय बबलू कुमार दीपक, एनाउंसर के तौर पर ड्यूटी कर रहे थे। दीपक कुमार ने इंग्लिश डेली के साथ बातचीत में कहा था कि कसाब किसी कॉलेज का स्टूडेंट लग रहा था और स्टेशन पर मौजूद यात्रियों पर बिल्कुल ऐसे गोलियां चला रहा था जैसे कोई वीडियो गेम खेल रहा हो।

अपनी आंखों में कैद किया वह मंजर
43 साल के दीपक कुमार को याद है कि हमले के समय वह फर्स्ट फ्लोर पर मौजूद थे और स्टेशन के एंट्री गेट के पास ही ड्यूटी पर थे। दीपक ने पूरे हमले को अपनी आंखों से देखा था और वह पहले रेलवे कर्मी थे जिन्होंने रेलवे कंट्रोल रूम को हमले के बारे में जानकारी दी थी। 26 नवंबर 2008 को दीपक की ड्यूटी सुबह सात बजे से बायकुला रेलवे स्टेशन पर थी। स्टाफ की कमी के चलते उन्हें सीएसटी का जिम्मा भी दिया गया। दीपक को याद है कि लश्कर-ए-तैयबा का आतंकी अजमल कसाब कैसे लोगों पर गोलियां चला रहा था और मुस्कुरा रहा था। सीएसटी पर आतंकियों ने 50 निर्दोष लोगों की जान ले ली थी।

अचानक प्लेटफॉर्म पर हुआ ब्लास्ट
दोपहर तीन बजे बायकुला पर अपनी शिफ्ट पूरी करने के बाद वह सीएसटी आ गए। दीपक ने बताया हुसैनसागर एक्सप्रेस जो मुंबई से हैदराबाद के बीच चलती है, रात 9:30 बजे स्टेशन से गुजरी थी। इसके बाद मुंबई से पुणे के बीच चलने वाली इंद्रयाणी एक्सप्रेस स्टेशन पर पहुंची थी। ट्रेन के आते ही दीपक को प्लेटफॉर्म 13 पर जोरदार धमाके की आवाज आई। इसके बाद प्लेटफॉर्म पर अफरा-तफरी की स्थिति पैदा हो गई थी। इसी समय उन्होंने लोगों को अपने सामने गिरते हुए देखा और तभी उन्हें गोलियां बरसाता हुआ कसाब नजर आया जो मुस्कुरा रहा था।

प्लेटफार्म से दूर रहने की सलाह
दीपक ने यात्रियों से अनुरोध किया कि वह प्लेटफॉर्म 13 से दूर रहे। दीपक की मानें तो वहां स्थिति पूरी ही बिगड़ चुकी थी और यात्रियों ने तुरंत ही इधर-उधर भागना शुरू कर दिया था। दीपक अगले 27 घंटों तक स्टेशन पर ही मौजूद थे। इस दौरान उन्होंने राहत और बचाव कार्य में मदद की।दीपक को याद है कि आतंकी लगातार फायरिंग कर रहे थे और पोर्टर्स अपनी जान पर खेलकर घायलों को अस्पताल पहुंचा रहे थे। इन 10 वर्षों में कोई भी ऐसा दिन नहीं है जब उन्हें इस हमले की याद न आई हो।

अब पटाखों की आवाज से भी लगता है डर
उनके जेहन में आज भी कसाब का वह चेहरा जिंदा है। दीपक कों सेंट्रल रेलवे की ओर से वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। अब दीपक बायकुला रेलवे हॉस्पिटल में जूनियर क्लर्क है। दीपक के दिमाग पर हमले की याद इस कदर हावी है कि आज भी तेज आवाज से उन्हें डर लगता है। पटाखों की आवाज से उन्हें दहशत होती है और इनकी आवाज उन्हें वही आतंकी हमला याद दिला देती हैं।
-
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
Mumbai Dabbawala Crisis: गैस की कमी ने 150 साल पुरानी 'अंगीठी' को ठंडा कर दिया, कमाई आधी रह गई-Oneindia Report -
Mumbai Gold Silver Rate on Ram Navami : क्या बढ़े सोना-चांदी के रेट? जानें ताजा भाव -
Mumbai Pune Expressway: खुशखबरी, इतने दिनों तक टोल फ्री रहेगा मुंबई-पुणे एक्सप्रेस हाईवे, क्या है आखिर वजह? -
Mumbai Traffic Jam: मुंबई के इस बिजी इलाके को मिलेगी ट्रैफिक जाम से राहत, ठाणे-बेलापुर रोड बनेगा सिग्नल फ्री -
Mumbai Metro Update: 10.5 किमी सेक्शन का सफल ट्रायल रन, वडाला से गैमुख तक लोगों को मिलेगी राहत -
Mumbai LPG Crisis: मुंबई में गैस सिलेंडर की किल्लत से लोग बेहाल, ईंट पर चूल्हा बना खाना पकाने को हुए मजबूर -
Badshah Caste: बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह की क्या है जाति? क्यों छुपाया असली नाम? कौन-सा धर्म करते हैं फॉलो? -
क्या भारत में 'LOCKDOWN' लगने वाला है? दुनियाभर में Energy Lockdown की शुरुआत! तेल संकट से आप पर कितना असर -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट












Click it and Unblock the Notifications