Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Kargil War: कारगिल युद्ध के नायकों को श्रद्धांजलि, कैप्टन विक्रम बत्रा के 12 साथियों ने चलाया बाइक अभियान

Kargil War Heroes: कारगिल विजय दिवस को 25 साल पूरे होने जा रहे हैं, जिसके पूरा देश रजत जयंती के रूप में मना रहा है। साल 1999 में करीब दो महीने तक चले युद्ध में पाकिस्तानी घुसपैठियों को खेदड़ा था। इसी शौर्य पराक्रम और शहीदों की याद में हर साल 26 जुलाई को 'करगिल विजय दिवस' मनाया जाता है।

इस युद्ध में हमारी सेना के जांबाज 527 जवान और अफसरों ने शहादत को गले लगाया था। दो महीने तक चली जंग में 1300 से ज्यादा जवान घायल हुए थे। ऐसे में इस दिन करगिल युद्ध में शहीद सैनिकों के बलिदान और शौर्य को याद किया जाता है।

25th Year Of Kargil War

जंग जम्मू-कश्मीर के करगिल में मई और जुलाई 1999 के बीच चली थी। जिसमें भारतीय सेना ने अपना अदम्य साहस दिखाते हुए दुश्मनों को घुटनों के बल ला दिया था। ऐसे में करगिल युद्ध के नायकों को खास अंदाज में श्रद्धांजलि देने के लिए मोटरसाइकिल अभियान चलाया गया।

कारगिल युद्ध की 25वीं वर्षगांठ पर भारतीय सैन्य अकादमी के 101 नियमित पाठ्यक्रम के पूर्व छात्र कैप्टन विक्रम बत्रा के 12 साथियों द्वारा मोटरसाइकिल अभियान चलाया गया।

चंडीगढ़ से निकले इस दल ने कारगिल युद्ध के दौरान शहीद हुए साथियों और नायकों को खास अंदाज में श्रद्धांजलि अर्पित की। बाइकों के इस काफिले ने कारगिल के दुर्गम इलाकों से गुजरते हुए देश की रक्षा के लिए लड़ी गई लड़ाइयों और जान गंवाने वाले हमारे जवानों की याद दिला दी।

भारतीय सेना का बाइक अभियान

वहीं कारगिल युद्ध के नायकों की वीरता और बलिदान को श्रद्धांजलि देने के लिए भारतीय सेना ने अखिल भारतीय मोटरसाइकिल अभियान शुरू किया है। तीन टीमें, जिनमें से प्रत्येक में आठ मोटरसाइकिल चालक शामिल हैं, देश के विभिन्न कोनों से इस ऐतिहासिक यात्रा पर निकली हैं। जो रास्ते में वे कारगिल युद्ध के नायकों, दिग्गजों और वीर नारियों से मिलेंगे और युद्ध स्मारकों पर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे साथ ही युवाओं को भारतीय सेना में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+