बारामूला: सिर्फ 24 साल की उम्र हिमाचल के प्रशांत ने कश्‍मीर में देश के लिए कुर्बान कर दी अपनी जान

सोलन। जम्‍मू कश्‍मीर के बारामूला में जारी एनकाउंटर मंगलवार देर रात तीन आतंकियों के खात्‍मे के साथ ही अपने अंजाम पर पहुंच गया। सेना, सीआरपीएफ और जम्‍मू कश्‍मीर पुलिस की तरफ से चलाए गए ज्‍वॉइन्‍ट ऑपरेशन में उस आतंकी को ढेर कर दिया गया जिसने बीजेपी के नेता वसीम बारी की हत्‍या कर दी थी। बारामूला के क्रीएरी इलाके में तीन आतंकियों को ढेर किया गया है। ऑपरेशन में हिमाचल प्रदेश के रहने वाले 24 साल के प्रशांत ठाकुर भी शहीद हो गए हैं। प्रशांत, सेना ग्रेनेडियर रेजीमेंट से आते थे।

Recommended Video

    Himachal का जवान Prashant Thakur जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के साथ मुठभेड़ में शहीद | वनइंडिया हिंदी
    18 साल की उम्र में ज्‍वॉइन की थी आर्मी

    18 साल की उम्र में ज्‍वॉइन की थी आर्मी

    प्रशांत ठाकुर सिरमौर जिले के ठाकुर ग्‍वाना गांव के रेनुकाजी इलाके के रहने वाले थे। सोमवार को सुबह 10:30 बजे बारामूला में हुए आतंकी हमले में उनकी जान चली गई। सितंबर 2014 में उन्‍होंने आर्मी ज्‍वॉइन की थी और उस समय उनकी उम्र बस 18 साल थी। उनके परिवार में उनके पिता सुरजन सिंह, मां रेखा देवी और एक भाई विशाल है। सिरमौर के उप-जिलाधिकारी डॉक्‍टर आरके प्रुथी ने बताया कि सेना की बुधवार शाम तक उनका शव उनके गांव पहुंच सकेगा। प्रशांत ठाकुर सेना की 29 राष्‍ट्रीय राइफल्‍स के साथ तैनात थे। जैसे ही उनकी शहादत की खबर गांव पहुंची, उनके गांव में मातम छा गया।

    एक सच्‍चे हीरो थे प्रशांत

    एक सच्‍चे हीरो थे प्रशांत

    मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने प्रशांत की शहादत पर अफसोस व्‍यक्‍त किया है। उन्‍होंने कहा है कि प्रशांत ने अपनी ड्यूटी के लिए असाधारण साहस और समर्पण का प्रदर्शन किया है। वह सही मायनों में एक हीरो थे और उन्‍होंने सर्वोच्‍च बलिदान का एक असाधारण उदाहरण प्रस्‍तुत किया है। मुख्‍यमंत्री ने कहा कि भगवान उनके परिवार को इस दुख को झेलने की हिम्‍मत दे। वहीं नॉर्दन आर्मी कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल वाईके जोशी ने जवानों की शहादत पर अपनी संवेदनाए व्‍यक्त की हैं। ले. जनरल जोशी ने प्रशांत की शहादत को सलाम किया है।

    सीओ ने दी थी घर पर खबर

    सीओ ने दी थी घर पर खबर

    सोमवार को देर रात उनके कमांडिंग ऑफिसर (सीओ) ने शहीद होने की जानकारी फोन करके परिवारवालों को दी थी। बारामूला एनकाउंटर में पांच जवान शहीद हुए हैं, दो जवान सीआरपीएफ के, दो सेना के और एक जम्‍मू कश्‍मीर पुलिस के स्‍पेशल पुलिस ऑफिसर थे। जम्‍मू कश्‍मीर पुलिस की तरफ से बताया गया है कि दो आतंकियों को सोमवार रात ही ढेर कर दिया गया था जबकि तीसरा आतंकी मंगलवार को मारा गया है। एक आतंकी लश्‍कर-ए-तैयबा का कमांडर सज्‍जाद हैदर था। सज्‍जाद ने ही बीजेपी नेता वसीम बारी, उनके परिवार समेत उनके भाई और पिता की हत्‍या कर दी थी।

    प्रशांत के साथी रवि भी शहीद

    प्रशांत के साथी रवि भी शहीद

    जवान प्रशांत के अलावा उनके साथी, उत्‍तर प्रदेश के मिर्जापुर के रहने वाले रवि सिंह भी इस एनकाउंटर में शहीद हो गए हैं। दो साल पहले रवि की शादी हुई थी और वह हमेशा अपने घर पर पत्‍नी प्रियंका और मां से बात करते थे। एनकाउंटर के दौरान जब उन्‍हें मूव करने के ऑर्डर मिले तो वह उस समय फोन पर बात कर रहे थे। पुलिस को मारे गए आतंकियों के पास से भारी मात्रा में हथियार बरामद हुए हैं। पुलिस को आतंकियों से दो एके-47 राइफल्‍स, तीन पिस्‍तौल और गोला-बारूद मिला है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+