नीरव मोदी मामले में बड़ी सफलता, सरकार ने वसूले 24.33 करोड़ रुपए

नई दिल्ली। पंजाब नेशनल बैंक को हजारों करोड़ रूपए का चूना लगाने वाले नीरव मोदी की संपत्तियों को जब्त करने का सिलसिला दुनिया के अलग-अलग देशों में चल रहा है। अमेरिका में भी नीरव मोदी की संपत्ति को जब्त कर उससे वसूली की जा रही है। कॉर्पोरेट अफेयर्स मंत्रालय की ओर से जानकारी दी गई है कि पंजाब नेशनल बैंक ने पुष्टि की है कि 3.23 मिलियन यूएस डॉलर यानि 24.33 करोड़ रुपए की पहली किश्त अमेरिका में नीरव मोदी से वसूल की गई है। बता दें कि नीरव मोदी फिलहाल यूके में जेल में बंद है। भारत की एजेंसियां उसे भारत लाने की कोशिशों में जुटी हैं।

nirav

Recommended Video

      Money Laundering Case: Nirav Modi की Wife Ami Modi के खिलाफ Red Corner Notice | वनइंडिया हिंदी

      बता दें कि इससे पहले इंटरपोल ने नीरव मोदी, उसके भाई नेहल और बहन पूर्वी के खिलाफ पहले ही नोटिस जारी किया था। इंटरपोल के नोटिस के बाद अब नीरव मोदी की पत्नी के प्रत्यर्पण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। अमी मोदी को पिछले साल अमेरिका में देखा गया था। अभी उसकी लोकेशन के बारे में जानकारी नहीं है। पिछले साल अमी मोदी पर प्रवर्तन निदेशालय ने अपनी सप्लीमेंटी चार्जशीट में न्यूयार्क में तीन करोड़ की कीमत के दो अपार्टमेंट में बेनिफिशरी होने का आरोप दर्ज किया था। ये आरोप नीरव मोदी की 637 करोड़ की उन संपत्तियों में शामिल हैं जिन्हें पिछले साल अक्टूबर में सीज किया गया था। इनमें लंदन स्थित 56.97 करोड़ का एक फ्लैट भी शामिल है।

      बता दें कि नीरव मोदी और उसके सहयोगी मेहुल चौकसी पर पीएनबी के साथ दो अरब डालर की धोखाधड़ी देने का आरोप है। नीरव मोदी के खिलाफ भारत की विभिन्नय एजेंसिंयों ने मामला दर्ज किया था। इस बीच नीरव देश छोड़कर चला गया। पिछले साल मार्च में नीरव मोदी को ब्रिटेन में गिरफ्तार किया था। उसे ब्रिटेन की वांड्सवर्थ जेल में रखा गया है। नीरव मोदी का सहयोगी मेहुल चौकसी भी इस मामले में वांछित है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+