हैदराबाद: बॉलिंग करते समय मैदान में गिरा खिलाड़ी, हुई मौत
डॉक्टरों के मुताबिक, दिल का दौरा पड़ने के कारण खिलाड़ी की मौत हुई।
नई

खिलाड़ी की उम्र 25 साल थी
एंथनी को तुरंत निकट के अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। मृतक खिलाड़ी हैदराबाद के नंदी नगर का निवासी था और उसकी उम्र 25 साल थी। बता दें कि टूर्नामेंट का आयोजन बंजारा हिल्स, हैदराबाद में गणतंत्र दिवस के अवसर पर किया गया था, जहां इस खेल का आनंद लेने के लिए बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमी इकट्ठे हुए थे।

दिल का दौरा पड़ने के कारण खिलाड़ी की मौत हुई
डॉक्टरों के मुताबिक, दिल का दौरा पड़ने के कारण खिलाड़ी की मौत हुई। सोशल मीडिया पर शनिवार को साझा किए गए वीडियो में एंथोनी को गेंदबाजी करते हुए देखा गया। वह अगली गेंद डालने के लिए दौड़ते समय अचानक गिर गया। एंथनी शहर के एक कॉलेज में काम करता था। वह अपने दोस्तों के साथ एक खुली जगह में क्रिकेट खेल रहा था।

हैदराबाद में गणतंत्र दिवस के अवसर पर टुर्नामेंट का आयोजन हुआ था
बता दें कि टूर्नामेंट का आयोजन बंजारा हिल्स, हैदराबाद में गणतंत्र दिवस के अवसर पर किया गया था, जहां इस खेल का आनंद लेने के लिए बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमी इकट्ठे हुए थे। इस घटना के बाद वहां सन्नाटा पसर गया। सभी हैरान थे कि आखिर ये हुआ कैसे? किसी को कुछ भी समझ नहीं आया।












Click it and Unblock the Notifications