दक्षिण भारत में भी बढ़ा कोरोना के नए वेरिएंट का कहर, कर्नाटक में 23 और केरल में 44 लोगों को हुआ ओमिक्रॉन
दक्षिण भारत में भी बढ़ा कोरोना के नए वेरिएंट का कहर, कर्नाटक में 23 और केरल में 44 लोगों को हुआ ओमिक्रॉन
बेंगलुरू, 31 दिसंबर। कोरोना वायरस के नए मामलों के साथ नए वेरिएंट ओमिक्रॉन भी तेजी से फैला रहा है। भारत में ओमिक्रॉन के सबसे पहले दो केस कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरू में सबसे पहले आए थे। वहीं शुक्रवार को कर्नाटक में ओमिक्रॉन के 23 नए मामलों की पुष्टि हुई, वहीं पड़ोसी राज्य केरल में ओमिक्रॉन के कुल नए 44 केस सामने आए हैं।

कर्नाटक में जो ओमिक्रॉन के केस सामने आए हैं उनमें 19 संयुक्त राज्य अमेरिका, यूरोप, मध्य पूर्व और अफ्रीका के अंतर्राष्ट्रीय यात्री हैं। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ सुधाकर ने जानकारी दी। वहीं केरल के स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने बताया कि केरल में शुक्रवार को कुल 44 ओमिक्रॉन के नए केस दर्ज किए गए हैं। जिसके बाद अब केरल में कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन से प्रभावित लोगों की कुल संख्या 107 हो गई। उन्होंने बताया कि जीनोमिक टेस्ट के लिए सैंपल भेजे जा रहे हैं। प्रदेश सरकार और हेल्थ डिपार्टमेंट सजग है। अब तक 9 योग्य आबादी को कोरोना वैक्सीन की पहली खुराक लग लग चुकी है और , 79 फीसदी को कोरोना वैक्सीन का दूसरी डोज भी लग चुकी है।
वहीं देश की राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को 1,796 नए COVID मामले दर्ज किए गए। जबकि गुरुवार को महज 483 मामलें दर्ज हुए थे। कोविड के नए मामलों में भयंकर उछाल के साथ कोरोना पॉजिटिव दर 2.44फीसदी पर पहुंच गई हैइन नए कोरोना मामलों के साथ अब दिल्ली में सक्रिय कोविड पॉजिटिव मामलों की संख्या 4410 हो गई है। वहीं कोरोना से ठीक होने वाली कुल संख्या कुल 14,18,694 हो गई वहीं शुक्रवार को 467 लोग कोरोना को मात देकर ठीक हुए।
वहीं दिल्ली ही नहीं मुंबई सहित कई शहरों में कोरोना के नए मामलों में तेजी से वृद्धि हो रही है। ऐसे में कोरोनो वायरस के खिलाफ 15 से 18 आयु वर्ग के बच्चों का टीकाकरण 3 जनवरी से शुरू होने वाला है। इस बीच वेल्लोर के क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज के जाने माने डॉक्टर गगनदीप कांग ने कहा है कि बच्चों को स्कूलों में जाना चाहिए, इनमें कोविड-19 का संक्रमण ज्यादा गंभीर नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications