अमरनाथ के लिए यात्रियों का एक और जत्था रवाना

जम्मू। कश्मीर घाटी स्थित अमरनाथ गुफा के दर्शन के लिए 2,200 से अधिक यात्रियों का एक और जत्था रविवार को यहां से रवाना हुआ। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस को यहां बताया, "2,219 यात्रियों का दूसरा जत्था जम्मू के भगवती नगर यात्री निवास से सुबह 4.50 बजे सुरक्षा घेरे के बीच निकला।"

2200 pilgrims leave for Amarnath Yatra

480 से अधिक महिलाएं तथा 27 बच्चे भी इस जत्थे में शामिल हैं।इस वर्ष वार्षिक अमरनाथ यात्रा दो जुलाई को शुरू हुई जो 29 अगस्त को सावन पूर्णिमा के दिन समाप्त होगी।

दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, "यात्रा सरल तरीके से जारी है और सुरक्षा तथा संचालन के मुद्दे पर ध्यान दिया जा रहा है।" तीर्थयात्रियों को गुफा के दर्शन के लिए समुद्र से 14,500 फुट ऊपर चढ़ाई करनी पड़ती है, जिसके लिए वे पारंपरिक पहलगाम और आधुनिक बलटल आधार शिविर का रास्ता अपनाते हैं।

हेलीकॉप्टर की सेवाएं भी बलटल तथा चंदनवाड़ी (पहलगाम) आधार शिविर पर उपलब्ध रहती हैं।इसके अतिरिक्त स्थानीय मुस्लिम घोड़ेवाले उन्हें 14 किलोमीटर लंबे बलटल और तथा 46 किलोमीटर लंबे पहलगाम मार्ग से गुफा तक की यात्रा में मदद करते हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+