फोन पर बात करते समय पड़ा दिल का दौरा, 2 सेकेंड में 22 साल के शख्स की मौत

हरिद्वार। मौत कब कहां कैसे आ जाए, कोई नहीं जानता। ऐसा ही कुछ उत्तराखंड के रहने वाले एक 22 साल के लड़के के साथ भी हुआ है। ये लड़का अपने घर के बाहर खड़ा होकर फोन पर बात कर रहा था। इस बीच उसे कुछ महसूस हुआ और वह सड़क पर दौड़ने लगा। कुछ सेकेंड में ही उसके शरीर में झटका आया और उसकी मौत हो गई। ये घटना राज्य के हरिद्वार शहर की बताई जा रही है।

Mobile phone

शहर के ज्वालापुर कोतवाली इलाके में रहने वाले इस युवक का नाम शोएब बताया जा रहा है। शोएब यहीं की एक स्थानीय मंडी में काम करता था। ये पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। वीडियो में दिख रहा है कि शोएब कहीं से अपने घर की ओर आ रहा है। फिर वह घर के बाहर खड़ा होकर फोन पर किसी से बात करने लगता है। आम दिनों की तरह लोग वहां से आ जा रहे हैं।

तभी अचानक शोएब के सीने में तेज दर्द होता है और वह सड़क पर भागने लगता है। वह बीच सड़क पर आते ही गिर जाता है। ये सब देख वहां मौजूद लोग हैरान रह जाते हैं कि आखिर शोएब को क्या हुआ है। सड़क पर गिरने के महज दो सेकेंड के भीतर ही उसकी मौत हो गई।

उसे जब अस्पताल ले जाया गया तो पता चला कि उसकी मौत तो पहले ही हो गई थी। परिजनों को शोएब की अचानक हुई मौत पर यकीन नहीं हो रहा था, तब उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी की जांच की। इसके बाद पुलिस को पूरी कहानी पता चली।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+