ट्रेनों के एसी डिब्बों से एक साल में 13 लाख तौलिये, पांच लाख बेडशीट समेत 21 लाख आइटम गायब

नई दिल्ली। ट्रेन के एयर कंडिशन कोचों से एक साल में 21 लाख बेडरोल आइटम (तौलिये, चादर, कंबल, तकिये वगैरह) गायब हुए हैं, जिससे रेलवे का करोडों का नुकसान हुआ है। रेल अधिकारियों को 2017-18 के दौरान 21 लाख के ये बेडरोल आइटम गायब किर ले जाने का शक मुसाफिरों पर ही है।

तकियों के कवर तक गायब

तकियों के कवर तक गायब

रेलवे मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि 2017-2018 साल में 21 लाख तौलिए, बैडशीट, कंबल और इस तरह का सामान चोरी हुआ है। बताया गया कि पिछले वित्त वर्ष में देश भर में ट्रेनों से 21,72,246 बेडरोल आइटम चोरी हुए। इसमें 12,83,415 तौलिए, 4,71,077 बैड शीट और 3,14,952 तकियों के कवर शामिल हैं। 56,287 तकिए और 46,515 कंबल भी गायब हुए हैं।

14 करोड़ का हुआ नुकसान

14 करोड़ का हुआ नुकसान

रेलवे मंत्रालय के मुताबिक, इससे रेलवे को करीब 14 करोड़ का नुकसान एक साल में उठाना पड़ा है। भारतीय रेलवे के दक्षिणी जोन में 2,04113 तौलिए, 29,573 बेडशीट, 44,868 तकिया कवर, 3,713 तकिए और 2,745 कंबल चोरी हुए हैं। साउथ सेंट्रल जोन में 95,700 तौलिए, 29,747 तकियों के कवर, 22,323 बेडशीट, 3,352 कंबल और 2,463 तकिए गायब हुए हैं। वहीं नॉर्थ जोन में 85,327 तौलिए, 38, 916 बेडशीट, 25,313 तकिया कवर गायब हुए।

तौलिया बदल गए यात्री

तौलिया बदल गए यात्री

बताया गया है कि ना सिर्फ ये सब चीजें गायब हुई हैं बल्कि कुछ यात्री तो रेलवे के नए तौलिए की जगह अपना पुराना तौलिया छोड़ गए। रेलवे मंत्रालय के अधिकारियों ने सामान गायब होने के पीछे यात्रियों पर संदेह जताया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+