बिहार: गया में बदमाशों ने बैंक से लूट लिए 21.30 लाख रुपये, 20 लाख थे पुराने नोट

लूटी गई रकम में से 20 लाख रुपये पुराने नोट थे जो कि बंद हो चुके हैं। कुल 1.30 लाख रुपये ही ऐसे थे जो अब भी चलन में हैं।

पटना। मोदी सरकार की ओर से नोटबंदी का फैसला लागू किए जाने के बाद एक ओर जहां कई जगह छापेमारी करके पुराने नोट पकड़े जा रहे हैं वहीं शुक्रवार को बिहार के गया में एक बैंक से बदमाशों ने 21.30 लाख रुपये लूट लिए।

bank

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, लूटी गई रकम में से 20 लाख रुपये पुराने नोट थे जो कि बंद हो चुके हैं। कुल 1.30 लाख रुपये ही ऐसे थे जो अब भी चलन में हैं।

घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। मामले की जांच की जा रही है। बदमाशों की तलाश के लिए सीसीटीवी फुटेज का भी सहारा लिया जा रहा है।फिलहाल मामले को लेकर ज्यादा जानकारी नहीं मिल पाई है।

सोनीपत में भी बैंक लूट
इसके पहले गुरुवार को हरियाणा के सोनीपत जिले में बदमाशों ने एक बैंक से 1.22 करोड़ नकद लूट लिए। इनमें से भी ज्यादातर नोट बंद हो चुके थे।

एमपी में भी सामने आई एक घटना
मध्य प्रदेश के बालाघाट में भी एक युवक बैंक में चोरी के इरादे से घुसा लेकिन नाकाम रहने पर बैंक के अंदर ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+