आम आदमी पार्टी के 21 विधायक होंगे गिरफ्तार, मनीष सिसोदिया पर भी लटकी तलवार
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही है। इस बार दिल्ली पुलिस आम आदमी पार्टी के 21 विधायकों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार करने का मन बना रही है। बताया जा रहा है कि आप के 21 विधायकों पर 24 आपराधिक मामले हैं।

दिल्ली पुलिस जल्द ही कोर्ट में आप के 21 विधायकों के आपराधिक मामलों में चार्जशीट दर्ज करके उन्हें गिरफ्तार करने का मन बना चुकी है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने पहले ही छह मामले दर्ज कर रखे हैं, जिनमें से दो मामलों में अभी भी जांच चल रही है।
केजरीवाल के अलावा दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया पर रेलवे भवन में प्रदर्शन के चलते मामला दर्ज है जिसमें उन्होंने प्रोबेशनरी आदेश का उल्लंघन किया था। केजरीवाल को 4 अगस्त को अपना पक्षा कोर्ट में रखना है।
वहीं दिल्ली के पूर्व कानून मंत्री जितेंद्र सिंह तोमर के खिलाफ पहले से ही फर्जी डिग्री को लेकर मामला चल रहा है और वह पुलिस की हिरासत में हैं। इसके अलावा आप के करोल बाग इलाके के विधायक विशेष रवि के खिलाफ भी पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
कोंडली से आप विधायक मनोज कुमार के खिलाफ धोखाधड़ी सहित फोर्जरी का मामला दर्ज है। इसके अलावा उनके खिलाफ महिला सुरक्षा अधिकारियों के साथ अभद्रता का भी मामला दर्ज है, कुल मिलाकर उनके खिलाफ चार एफआईआर दर्ज है।
दिल्ली चुनावों के दौरान उत्तम नगर से आप विधायक नरेश बाल्यान पर भी शराब बांटने का आरोप लगा था जिसके चलते उनके खिलफ मामला दर्ज है। उधर तिलक नगर से विधायक जरनैल सिंह पर भी सरकारी अधिकारी को धमकाने का मामला दर्ज है।












Click it and Unblock the Notifications