सेना ने कश्मीर में न्याय किया है : मनोहर पर्रिकर
पणजी। रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने शुक्रवार को कहा कि सेना ने कश्मीर में एक फर्जी मुठभेड़ के लिए पांच सैनिकों को आजीवन कारावास की सजा सुनाकर न्याय किया है। इस मुठभेड़ में तीन नागरिक मारे गए थे।

पर्रिकर ने पणजी से 40 किलोमीटर दूर, वास्को में एक कार्यक्रम से अलग संवाददाताओं से कहा, "यह स्पष्ट हुआ है कि सेना ने प्रक्रिया का पालन न करने वालों को दंडित किया है।"
गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री पर्रिकर ने कहा कि सेना ने इस मामले में न्याय किया है।
उल्लेखनीय है कि सेना ने गुरुवार को पांच सैनिकों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। यह सजा कुपवाड़ा के माछिल में 2010 में तीन कश्मीरी नागरिकों को आतंकवादी बताकर मार गिराने के लिए दी गई है। सजा पाने वालों में दो सैन्य अधिकारी भी शामिल हैं।
जिन सैन्यकर्मियों को सजा सुनाई गई है, उनमें कर्नल दिनेश पठानिया, कैप्टन उपेंद्र सिंह और सैनिक देवेंद्र, लक्ष्मी और अरुण कुमार शामिल हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications