शारदा घोटाला : तृणमूल, माकपा नेताओं से पूछताछ करेगी सीबीआई
कोलकाता। शारदा घोटाले में पश्चिम बंगाल की सत्ताधारी पार्टी तृणमूल कांग्रेस और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के नेता भी अब जांच घेरे में हैं। सीबीआई जल्द ही टीएमसी और सीपीएम के नेताओं से पूछताछ कर सकती है। हालांकि इसमें अभी यह साफ नहीं है कि किस-किस नेता से सीबीआई पूछताछ करने वाली है। आपको बता दें कि सीबीआई को लगातार नए राज मिल रहे हैं। वैसे-वैसे सीबीआई जांच करते हुए आगे बढ़ रही है।

इससे पहले भी विपक्षी पार्टियों ने यह आरोप लगाया था कि टीएमसी प्रमुख ममता बैनर्जी के करीबी भी इस घोटाले में शामिल हैं। सीबीआई के अधिकारी ने बताया, "उन्हें शारदा घोटाला मामले में पूछताछ के लिए बुलाया गया है। पश्चिम बंगाल के पूर्वी मिदनापुर जिले के तामलुक से सांसद अधिकारी ने हालांकि सीबीआई द्वारा उन्हें पूछताछ के लिए बुलाए जाने की खबर से इंकार किया है। अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "मुझे सीबीआई से अब तक कोई बुलावा नहीं आया है।
माकपा के राज्य समिति के सदस्य राबिन देब ने सीबीआई के बुलावे की खबर की पुष्टि की है। उन्होंने आईएएनएस को बताया, "मैं पहले से तय काम की वजह से आज (गुरुवार) सीबीआई के दफ्तर नहीं जा सकता। मैं अगले एक-दो दिन में उनके सामने उपस्थित होउंगा।"
इधर, तृणमूल के राज्यसभा से निलंबित सांसद कुणाल घोष पहले से ही इस मुद्दे पर जेल में हैं। सीबीआई ने अब तक पार्टी के नेता और राज्य सशस्त्र पुलिस के पूर्व महानिदेशक रजत मजूमदार को गिरफ्तार किया है पार्टी के एक अन्य सांसद श्रींजय बोस से पूछताछ की है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications