भारत ने रोका लापता मलेशियाई विमान का तलाशी अभियान

हम इसकी समाप्ति का इंतजार कर रहे हैं। अधिकारी ने कहा कि हम उनसे कहना चाहते हैं कि अगर वह खोजी अभियान का स्थान बदलना या इसे विस्तार देना चाहते हैं तो हमारा जहाज अंडमान के समुद्र में हैं और हम निर्देश का इंतजार कर रहे हैं।
पोर्ट ब्लेयर में मौजूद अंडमान एवं निकोबार कमान के प्रवक्ता कर्नल हरमीत सिंह ने बताया कि तट रक्षक आगे आदेश मिलने पर फिर से नियमित निगरानी शुरू करेंगे। भारतीय नौसेना ने अंडमान सागर और बंगाल की खाड़ी में खोजी अभियान चलाया है। भारत ने नौसेना और तट रक्षक के तीन-तीन जहाजों को इस काम में तैनात किया है। विभिन्न देशों के 45 जहाज और 60 विमान इस तलाशी अभियान में जुटे हुए हैं।












Click it and Unblock the Notifications