शौचालय में पढ़ना पसंद करते हैं गोवा के CM पर्रिकर, टॉयलेट में पढ़ते हैं महाभारत
पणजी। गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर शौचालय में पढ़ना पसंद करते हैं, चाहे वह किताब महाभारत जैसा महाकाव्य ही क्यों न हो। पणजी में एक पुस्तक विमोचन कार्यक्रम में पर्रिकर ने कहा कि मराठा सम्राट शिवाजी उनके आदर्श हैं। उन्होंने कहा कि भले ही वह शिवाजी के सभी सिद्धांतों का अनुकरण न कर सकें हों लेकिन उन्होंने हमेशा शिवाजी के सिद्धांतों पर चलने की कोशिश की।
पर्रिकर ने कहा कि इस समय मैं महाभारत पर एक पुस्तक पढ़ रहा हूं। वह भी एक शौचालय में पड़ी हुई है। एक और पुस्तक दूसरे शौचालय में हैं। पर्रिकर ने कहा कि शौचालय का समय ही ऐसा समय होता है, जब वह अबाध रूप से पढ़ सकते हैं। पर्रिकर ने कहा कि वे लोग जिनके शौचालयों में किताबों का ढेर है, वे लोग वास्तव में सुविज्ञ हैं। उन्होंने बताया कि उन्होंने हाल ही में अमिश त्रिपाठी की शिवा ट्रायोलॉजी खत्म की है।
पर्रिकर के मुताबिक, महाभारत पर अंग्रेजी में पढ़ने से नए दृष्टिकोण मिले हैं। उन्होंने कहा कि अंग्रेजी में पढ़ने से आप को अलग तरह का दृष्टिकोण मिलता है। मैं चीजों को एक नए दृष्टिकोण से देख सकता हूं। पर्रिकर ने दर्शकों को यह भी बताया कि शिवाजी उनके आदर्श थे और जहां तक हो सका, उन्होंने मराठा सम्राट के सिद्धांतों का अनुकरण करने का प्रयास किया। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता पर्रिकर ने कहा कि मैंने उनके ज्यादा से ज्यादा सिद्धांतों का अनुकरण करने का प्रयास किया, लेकिन कभी-कभी आप इनका अनुकरण नहीं भी कर पाते।


Click it and Unblock the Notifications
