2000 note news in hindi ten big updates: 2,000 रुपए के नोट की वापसी, 10 बड़ी बातें
2000 note news in hindi ten big updates: रिजर्व बैंक ने जो 2000 रुपए के बैंक नोट वापस लेने का फैसला किया है, वह प्रक्रिया 23 मई से शुरू हो रही है। इससे संबंधित बड़ी बातें जानिए।

2000 note news in hindi ten big updates: भारतीय रिजर्व बैंक ने शुक्रवार को बड़ा फैसला लेते हुए 2,000 रुपए का नोट प्रचलन से बाहर करने का ऐलान किया है। 8 नवंबर, 2016 को नोटबंदी की घोषणा के बाद यह इस तरह का सबसे बड़ा कदम है। हालांकि, यह फिलहाल प्रचलन में बने रहेंगे और इसे वापस करने के लिए आपके पास पर्याप्त समय है।
2,000 रुपए के नोट की वापसी, 10 बड़ी बातें
1) 2,000 रुपए के नोट प्रचलन से बाहर किए जा रहे हैं, यह घोषणा करके रिजर्व बैंक ने एक बार फिर चौंकाया है।
2) क्या 2000 रुपए के नोट की नोटबंदी हो गई है? नहीं 2,000 रुपए के नोट तत्काल बंद नहीं हो रहे हैं। यह अभी सर्कुलेशन में रहेंगे। 30 सितंबर, 2023 तक इसका हर तरह से ट्राजैक्शन किया जा सकेगा।
3) 2,000 रुपए के नोट कब से बदले जा सकेंगे? 23 मई, 2023 से 2,000 रुपए के नोट बैंकों में बदले जा सकेंगे या जमा करवाए जा सकेंगे।
4) कहां बदले जा सकेंगे 2,000 रुपए के नोट? सभी बैंकों और आरबीआई के रीजनल सेंटर में बदले जा सकें।
5) नोट बदलने की सीमा: एकबार में अधिकतम 20,000 रुपए मूल्य के बराबर 2,000 रुपए के नोट बदले जा सकेंगे।
6) कब तक बदल सकेंगे 2,000 रुपए के नोट? रिजर्व बैंक ने इसके लिए 30 सितंबर, 2023 तक की तारीख रखी है।
7) क्यों हुआ 2,000 रुपए नोट को बंद करने का फैसला? बाकी मूल्यवर्ग के पर्याप्त नोट प्रचलन में हैं, इसलिए इसकी आवश्यकता नहीं रह गई है।
8) कैसे बदल सकेंगे 2,000 रुपए के नोट? इसे अपने बैंक खाते में भी जमा करा सकते हैं। इसे किसी बैंक के ब्रांच में जाकर अलग मूल्यवर्ग के नोट से बदल भी सकते हैं।
9) कब से प्रचलन में हैं 2,000 रुपए के बैंक नोट? यह नोट नवंबर, 2016 से प्रचलन में हैं।
10) अभी कितने 2,000 रुपए के नोट प्रचलन में हैं? 31 मार्च, 2023 को सिर्फ 3.62 लाख करोड़ (जितने कुल नोट प्रचलन में थे उनका सिर्फ 10.8% ) रुपए मूल्य के 2,000 वाले नोट प्रचलन में थे।












Click it and Unblock the Notifications