तमिलनाडु: इस हालत में मिला 20 साल की लड़की का शव, परिवार ने ब्वॉयफ्रेंड पर लगाया हत्या का आरोप

चेन्नई। देश में महिलाओं पर अत्याचार की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। हैदराबाद के बाद अब तमिलनाडु में एक 20 साल की लड़की का शव मिला है। घटना कांचीपुरम जिले के एक गांव की है। मामले में पुलिस ने पीड़िता के 30 साल के ब्वॉयफ्रेंड को हिरासत में ले लिया है। घटना की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि लड़की का शव 27 नवंबर को बरामद हुआ है, वह बीते हफ्ते से लापता थी।

tamil nadu, crime, sexual assault, murder, dalit woman, boyfriend, dalit girl, murder case, तमिलनाडु, यौन शोषण, दुष्कर्म, हत्या, दलित महिला, दलित लड़की, ब्वॉयफ्रेंड

पीड़िता के परिवार के अनुसार, उसके शरीर पर जलने, कटने और चोट के निशान पाए गए हैं। पीड़िता 21 नवंबर से लापता थी। लड़की के पिता ने वालाजाबाद पुलिस स्टेशन में 23 नवंबर को लापता होने का मामला दर्ज कराया था। फिर पुलिस को बुधवार को उसका शव उसके घर से दो किमी की दूरी पर स्थित एक पार्क से मिला।

पीड़िता के पिता का कहना है कि इस हत्या के पीछे उसके 30 साल के ब्वॉयफ्रेंड राजेश का हाथ है। राजेश को शुक्रवार की शाम पकड़ा गया है।

आरोपी ने कहा- 'जो कर सकते हो करलो'

आरोपी ने कहा- 'जो कर सकते हो करलो'

पीड़िता के पिता ने शिकायत में कहा है, 'राजेश और मेरी बेटी बीते एक साल से रिश्ते में थे। मैंने इस रिश्ते का इसलिए विरोध किया क्योंकि लड़का उच्च जाति से था। लेकिन मेरी बेटी ने मेरी बात नहीं सुनी। जब वो लापता हो गई, तब मेरे छोटे बेटे ने राजेश को फोन किया तो उसने कहा कि वो मेरी बेटी को बर्बाद कर चुका है और जो कर सकते हो कर लो। मुझे राजेश पर मेरी बेटी की हत्या करने का शक है।'

पहले से शादीशुदा है राजेश

पहले से शादीशुदा है राजेश

जानकारी के मुताबिक पीड़िता और राजेश एक निजी एक्सपोर्ट कंपनी में काम करते थे। पीड़िता के परिवार का दावा है कि राजेश पहले से शादीशुदा है और उसका एक बच्चा भी है। उसकी एक रिश्तेदार ने बताया, 'अपने परिवार के उकसावे के बाद वो उसके साथ रिश्ते में आया। वो रोजाना उसे अपने दो पहिया वाहन पर वहां लेकर जाता था, जहां वो काम करते थे।'

पुलिस ने दर्ज किए मामले

पुलिस ने दर्ज किए मामले

पुलिस ने बताया, 'हमने राजेश को कराई स्थित उसके घर से हिरासत में ले लिया है। जांच की जा रही है। हम पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने का इंतजार कर रहे हैं।' फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए कांचीपुरम के सरकारी अस्पताल में भेज दिया गया है। पुलिस ने घटना में मामले दर्ज कर लिए हैं। साथ ही कहा है कि दुष्कर्म की बात पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+