तो ये हैं स्‍मार्ट सिटी मिशन के तहत चुने गए पहले 20 शहर

नई दिल्‍ली। गुरुवार को सरकार की ओर से उन 20 शहरों की लिस्‍ट जारी कर दी गई जिन्‍हें स्‍मार्ट सिटी मिशन के तहत आने वाले वर्षों में स्‍मार्ट सिटीज में तब्‍दील किया जाएगा।

smart-cities-india-250

इस लिस्‍ट में मध्‍य प्रदेश, महाराष्‍ट्र, गुजरात, ओड‍िशा, केरल और राजस्‍थान जैसे राज्‍यों के कुछ शहरों को पहले चरण के लिए चुना गया है।

पढ़ें-कैसे हुआ इन 20 स्मार्ट सिटीज का सेलेक्शन

केंद्रीय शहरी विकास मंत्री वैंकेया नायडू की ओर से इन शहरों के नामों का ऐलान किया गया। नायडू ने लिस्‍ट को जारी करते हुए कहा यह ऐलान आने वाले दिनों में देश में के सामने एक नया उदाहरण पेश करने वाला है।

उन्‍होंने बताया कि स्‍मार्ट सिटीज के सामने जो चुनौतियां सबसे अहम हैं उनमें है एकीकृत प्‍लान, प्रस्‍ताव और ज्‍यादा से ज्‍यादा उसका विश्‍लेषण करना।

बहरहाल ओडिशा की राजधानी भुवनेश्‍वर देश का पहला शहर बना है जिसे लिस्‍ट में पहला स्‍थान हासिल हुआ है।

कौन कौन से शहर

  • भुवनेश्‍वर, ओडिशा
  • पुणे, महाराष्‍ट्र
  • जयपुर, राजस्‍थान
  • सूरत, गुजरात
  • अहमदाबाद
  • कोच्चि, केरल
  • जबलपुर, मध्‍य प्रदेश
  • विशाखापट्टनम, आंध्र प्रदेश
  • काकीनाडा, आंध्र प्रदेश
  • शोलापुर, महाराष्‍ट्र
  • देवनागरी, महाराष्‍ट्र
  • नई दिल्‍ली
  • कोयंबटूर, तमिलनाडु
  • बेलगाम, कर्नाटक
  • उदयपुर, राजस्‍थान
  • गुवाहाटी, असम
  • लुधियाना, पंजाब
  • भोपाल, मध्‍य प्रदेश

    कुछ खास बातें
    • लिस्‍ट में चार राजध‍ानियों को प्रमुखता से जगह मिली है।
    • पांच सालों में शहरों को विश्वस्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर और अच्छा वातावरण देने के लिए तीन लाख करोड़ खर्च किए जाएंगे।
    • जिन शहरों को पहले 20 शहरों की लिस्‍ट में शामिल किया गया है उनकी जनसंख्‍या 3.54 करोड़ के आसपास बैठती है।
    • इन 20 चुने हुए शहरों के विकास में सरकार की ओर से अगले पांच वर्षों में 50,802 करोड़ रुपए प्रस्‍तावित हैं।
    • नायडू ने बताया कि आश्‍चर्यजनक तौर पर सरकार को इसके लिए करीब 2.50 मिलियन लोगों की ओर से सुझाव मिले।
    • नायडू का कहना था कि स्‍मार्ट सिटीज के लिए आने वाले नतीजे देश की तस्‍वीर भी बयां करते हैं।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+