राहुल गांधी बोले- जहरीली है RSS, हिटलर हैं मोदी

गुजरात के महिसागर में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की रैली के दौरान उनके भाषण की 20 खास बिंदु इस प्राकर हैं-
1-सरदार पटेल मानते थे कि आरएसएस की विचारधारा जहरीली विचारधारा है।
2-अगर इतिहास पढ़ते तो बीजेपी के नेताओं को समझ आता कि क्या लिखा गया है।
3-कांग्रेस को पटेल और गांधी ने बनाया और उसको मिटाना चाहते हैं लेकिन पटेल की मूर्ति बनाना चाहते हैं।
4-बीजेपी वाले कहते हैं कि विकास का मॉडल हमने दिया है।
5-सात साल का था और ट्यूशन करने जाता था तो अमूल का पोस्टर देखता था। गुजरात को महिलाओं और पटेल ने बनाया है।
6-कहते हैं कि कांग्रेस ने जो 60 साल में किया वह हम 60 महीनों में कर दिखाएंगे।
7- अंग्रेजों ने चौकीदारी की थी, उठाकर फेंक दिया हमनें। हिन्दुस्तान की जनता को चौकीदार नहीं हक की जरूरत है। कांग्रेस पार्टी यही बात करती है कि हम किसी एक व्यक्ति को चौकीदार नहीं बनाना चाहते लेकिन आप सबको चौकीदार बनाना चाहते हैं।
8-हमारे ऐसे नेताओं लाइन लगी हुई जिन्होंने आप को सरकार और सविंधान दिया।
9-बीजेपी ने कंप्यूटर के बारे में कहा था कि इससे नौकरी चली जाएगी, युवा बेकार हो जाएगा। 10 साल बाद बीजेपी के दो नेताओं ने कहा कि यह हमने किया है।
10-10 साल बाद कहेंगे कि नरेगा और भोजन का अधिकार हमने दिया है। इनके पास कोई सोच और विचारधारा नहीं हैं बस गुस्सा है।
11- जिस दिन हमने गुजरात की महिलाओं का शक्ति दे दी उस दिन अमूल खड़ा हो जाएगा, गुजरात खड़ा हो जाएगा।
12-गरीबों की जमीन छीन ली, लेकिन रोजगार नहीं दिया।
अमूल के जरिए देश में श्वेत क्रांति की शुरुआत हुई थी।
13-11 रुपए है गरीबी रेखा, लेकिन गुजरात बढ़ रहा है। बच्चे भूख से मर रहे हैं लेकिन गुजरात चमक रहा है।
14- सिर्फ अमीरों और उद्योगपतियों के लिए गुजरात चमक रहा है, उनके घर चमक रहे हैं लेकिन गरीबों के घर में अंधेरा है। क्यों भईय्या सड़क पर नैनो दिखती है ?
15-पांच करोड़ लोगों को कांग्रेस ने मनरेगा के जरिए रोजगार दिया, 80 करोड़ लोगों को खाना दिया। लेकिन बीजेपी कहती है कि पैसे का नुकसान हो रहा है।
16-हमने किसानों के लिए काम किया, 15 करोड़ लोगों को गरीबी से निकाला है पिछले 10 सालों में।
17-70 करोड़ लोग जो गरीबी रेखा से उपर हैं लेकिन मध्यम वर्ग से नीचे हैं, हमारा लक्ष्य है इनको मीडिल क्लास में लाना।
18-दो तरह के नेता होते हैं, एक जो जनता के बीच जाता है और जनता से बातचीत करते हैं। जैसे गांधी जी। उस नेता की सोच होती है कि ज्ञान जनता के बीच है। वो नेता सिर झुकाकर चलता है, उसमें धमंड नहीं होता है।
दूसरे प्रकार का नेता हिटलर की तरह होता है जो सोचता था कि जनता को कोई ज्ञान नहीं, उसे सुनने की कोई जरूरत नहीं है। सारा ज्ञान हिटलर के भेजे में है। वह नेता सिर्फ बोलता है, मैं यह कर दूंगा, मैं वो कर दूंगा। मैंने यह किया मैंने वह किया। कांग्रेस पार्टी में नेता ऐसे हों जो इस बात को समझें कि सबकुछ जनता ने किया। अगर गुजरात में विकास हुआ है तो वो यहां की जनता और महिलाओं की वजह से है। नेता का काम समझना और सुनना होताहै। सुनने और समझने से हिन्दुस्तान आगे जाएगा। 19-पिछले 10 सालों में यूपीए ने कांग्रेस की बात सुनी। बीजेपी के नेता भ्रष्टाचार की बात करते हैं लेकिन गुजरात में तीन नेता ऐसे हैं तो जेल जा चुके हैं। 20- आरटीआई, लोकपाल हमनें दिया। आपसे पैसे लेकर हम अपनी मार्केटिंग नहीं करते हैं।












Click it and Unblock the Notifications