JK: किश्तवाड़ में एसपीओ की हत्या करने वाले 2 आतंकवादी एनकाउंटर में ढेर

जम्मू। जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया है। स्थानीय पुलिस और सेना ने आतंकवादियों की तलाश शुरू की जिसके बाद दचन इलाके में मुठभेड़ शुरू हो गई। जिसमें ये दोनों आतंकी मारे गए। बता दें कि, चार दिन पहले इन आतंकियों ने जम्मू-कश्मीर पुलिस के दो एसपीओ पर हमला किया था। जिसमें एक एसपीओ शहीद हो गया था।

Recommended Video

    Jammu-Kashmir के किश्तवाड़ में SPO की हत्या करने वाले 2 आतंकवादी एनकाउंटर में ढेर | वनइंडिया हिंदी
    encounter

    पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सोमवार को तंदर गांव में आतंकवादियों ने एसपीओ पर कुल्हाड़ी से हमला किया था और जंगल में भाग गए थे। शुक्रवार को तलाशी अभियान के दौरान आतंकियों से सुरक्षाबलों का सामना हुआ। इस दौरान आतंकियों ने सुरक्षाबलों को निशाना बनाना शुरू कर दिया। सुरक्षाबलों ने दोनों आतंकियों से समर्पण करने की बात कही।बावजूद इसके आतंकी फायरिंग करते रहे। इसके बाद सेना ने मोर्चा संभाला। कई घंटे तक चली मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने दोनों को ढेर कर दिया।

    एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि हमलावर आतंकवादियों की पहचान आशिक हुसैन और बशरत हुसैन नामक स्थानीय निवासियों के रूप में की गई थी। आशिक हुसैन पर बलात्कार का आरोपी था जो तीन हफ्ते पहले किश्तवाड़ की सेंट्रल जेल से जमानत पर बाहर आया था। किश्तवाड़ में इस साल यह पहला आतंकी हमला था। बता दें कि 13 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में आतंकियों ने पुलिस की टीम पर हमला किया था। इस हमले में एक एसपीओ शहीद हो गया था, जबकि एक अन्य एसपीओ गंभीर रूप से घायल हुआ था।

    वहीं दूसरी ओर कश्मीर संभाग के शोपियां जिले में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने अब तक दो आतंकियों को मार गिराया है। अभी ऑपरेशन जारी है। सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम ने इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चला रही है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+