RSS मुखपत्र पर 'लव जेहाद': लिखा 'लव एवर, लव जेहाद नेवर', और प्यार ''अंधा या धंधा''

नयी दिल्‍ली (ब्‍यूरो)। राजनीति की मखमली कालीन से लेकर समाज की उबड़-खाबड़ गलियों तक इन दिनों सिर्फ 'लव जेहाद' ही चर्चा का विषय है। इसी बीव राष्‍ट्रीय स्‍वयं सेवक संघ (आरएसएस) की दो पत्रिकाओं ऑर्गनाइजर और पाञ्चजन्य ने लव जेहाद के विवाद मुद्दे को अपनी कवर स्‍टोरी बनाया है। ऑर्गनाइजर में स्टोरी को लव जेहाद ''रिएलिटी ओर रेहटोरिक'' के नाम से छापा गया है। पाञ्चजन्य में इस स्टोरी को प्यार ''अंधा या धंधा'' का नाम दिया गया है।

2 RSS magazines discuss ‘love jihad’

पत्रिका ने 'लव एवर, लव जेहाद नेवर' का नारा दिया है। वहीं यह सवाल भी पूछा है कि लव अंधा या धंधा। इतना ही नहीं ऑर्गनाइजर ने अपने कवर पर रांची लव जेहाद की पीडि़ता और राष्‍ट्रीय स्‍तर की निशानेबाज तारा शाहदेव की फोटो भी छापी है। वहीं पाञ्चजन्य ने एक पुरुष मॉडल को परंपरागत अरबी काफिया पहने हुए दिखाया है। उल्‍लेखनीय है कि उत्‍तर प्रदेश भाजपा कार्य परिषद की आगरा में होने वाली बैठक में इस मुद्दे पर चर्चा होने वाली थी लेकिन बाद में इसे बैठक के एजेंडा से गिरा दिया गया।

उसके बाद पहली बार है कि संघ के दो पत्रिकाओं ने इस मुद्दे को अपनी कवर स्टोरी बनाया है। दोनों ही मैगजीन में मेरठ की एक हिंदू महिला के कथित अपहरण, गैंगरेप और इस्लाम में जबरन धर्म परिवर्तन के अलावा झारखंड की नेशनल स्तर की शूटर तारा शाहदेव के लव जेहाद की कहानी को कवर स्टोरी बनाया गया है। यह पहला मौका जब लव जेहाद के मुद्दे पर अपने विचार रखने के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने अपने मुखपत्र का इस्तेमाल किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+