आम बजट के तुरंत बाद पुणे में बम ब्लास्ट, 2 जख्मी
पुणे।
पुणे के फरसखाना पुलिस स्टेशन की पार्किंग में गुरुवार को एक जोरदार धमाका हुआ। धमाके में कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। धमाके में दो लोगों के घायल होने की खबर है। घायलों में एक पुलिसकर्मी और एक सब्जी विक्रेता शामिल हैं। दोनों को पास के निजी हॉस्पिटल में इलाज के लिए भेज दिया है। धमाके का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। बम निरोधक दस्ता और एटीएस टीम मौके पर पहुंच गई है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक धमाका एक मोटरसाइकिल के करीब हुआ। id="toptextpromo">धमाका
लो इंटेनसिटी का था इसलिए अधिक नुकसान नहीं हुआ। पुलिस ने बताया कि पार्किंग में एक मोटरसाइकिल पर बम रखा हुआ था। दोपहर 2 बजकर 10 मिनट पर ये धमाका हुआ और भगदड़ मच गई। मोटरसाकिल के पास दो लोग खड़े थे जो इस धमाके में जख्मी हो गये। उन्हें आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस और एटीएस की टीम फिलहाल मौके पर पहुंच गई है और जांच कर रही है। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>धमाका
कैसे हुआ इसके बारे में अभी कोई खास जानकारी नहीं मिल पाई है। हालांकि अभी यह भी नहीं कहा जा सकता है कि ये आतंकी हमला है। उल्लेखनीय है कि पुणे का फरासखाना पुलिस स्टेशन शहर के बीचोंबीच मौजूद है। भीड़-भाड़ वाला इलाका होने की वजह से पुलिस को जांच करने में दिक्कत आ रही है। केंद्रीय गृह मंत्रायल ने पुणे में हुए इस धमाके को गंभीरता से लेते हुए महाराष्ट्र पुलिस और एटीएस से घटना का जानकारी ली है।











Click it and Unblock the Notifications