पठानकोट में 35 घंटे से चल रही मुठभेड़, 2 आतंकियों ने फिर शुरु की फायरिंग
पठानकोट। पंजाब के पठानकोट के एयरफोर्स स्टेशन के बाहर एक बार फिर से आतंकियों की ओर से फायरिंग शुरु हो गयी है। अभी भी दो आतंकी अब भी एयरफोर्स स्टेशन के भीतर जबरदस्त तरीके से फायरिंग कर रहे हैं। पठानकोट आतंकी हमले में 7 जवान शहीद, 9 जवानों की हालत नाजुक

डीआईजी बार्डर कुंवर प्रताप सिंह ने कहा कि अभी तक हमने ऑपरेशन को क्लोज नहीं किया था। अभी भी सर्च ऑपरेशन जारी है। उन्होंने कहा कि अभी भी दो आतंकी मौजूद हैं और उनकी ओर से फायरिंग की जा रही है।
कुंवर प्रताप सिंह ने कहा कि हमें इस बात की जानकारी है कि अभी भी आतंकी मौजूद हैं और ऑपरेशन जारी है। उन्होंने कहा कि जल्द ही सर्च ऑपरेशन खत्म होगा।
आपको बता दें कि एयरफोर्स के बेस स्टेशन पर पिछले 35 घंटे से मुठभेड़ चल रही है। वहीं आपको बता दें कि जितने भी आतंकियों को मुठभेड़ में मार गिराया गया है उन्होंने जैकेट पहन रखी थी औऱ इन जैकेट में हैंड ग्रेनेड लगे हुए है। जिसके चलते आतंकियों के शव को अभी तक कब्जे में नहीं लिया गया है।
गौरतलब है कि अभी तक इस मुठभेड़ में 7 जवान शहीद हो चुके हैं जबकि 9 जवान गंभीर रूप से घायल हैं और उन्हें संवेदनशील अवस्था में भर्ती कराया गया है।


Click it and Unblock the Notifications
