अजित पवार को झटका, NCP के 2 विधायक दिल्ली से मुंबई लौटे, नवाब मलिक ने दिया बड़ा बयान
Recommended Video
मुंबई। महाराष्ट्र में सियासी घटनाक्रम हर घड़ी बड़ी तेजी से बदल रहे हैं, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के जो विधायक कल तक भारतीय जनता पार्टी का साथ होने का दावा कर रहे थे और दिल्ली आ गए थे उनमें से दो विधायक अब मुंबई वापस आ गए हैं, NCP नेता दौलत दरौडा और अनिल पाटिल सोमवार सुबह ही मुंबई पहुंचे हैं, इस तरह से दो और विधायकों का वापस एनसीपी के खेमे में वापस आ जाना अजित पवार गुट के लिए काफी बड़ा झटका है, आपको बता दें कि दौलत दरौडा और अनिल पाटिल हरियाणा के गुरुग्राम में रुके हुए थे।
NCP के 2 विधायक दिल्ली से मुंबई लौटे
अगर एनसीपी का दावा सही है तो इन दोनों विधायकों की वापसी से अब 54 में से 52 विधायक शरद पवार के साथ हैं। वैसे भाजपा ने दावा किया है कि वो बड़ी आसानी से फ्लोर टेस्ट में बहुमत साबित कर देगी क्योंकि अजित पवार भाजपा के साथ है और अजित पवार का मतलब एनसीपी से ही है।
नवाब मलिक ने किया ये दावा
विधायकों की वापसी के बाद नवाब मलिक ने कहा कि एनसीपी के 52 विधायक हमारे पास वापस आ गए हैं, 1 और विधायक हमारे संपर्क में हैं, अजित पवार अब अकेले पड़ गए हैं।बता दें कि महाराष्ट्र में फ्लोर टेस्ट से पहले सभी दल अपने-अपने विधायकों को होटल में रखे हुए हैं। विधायकों पर सभी दल कड़ी नजर रख रहे हैं।

मैं एनसीपी में ही हूं और शरद पवार ही मेरे नेता: अजित पवार
इससे पहले अजित पवार ने भी एक ट्वीट करके हलचल पैदा कर दी थी, उन्होंने रविवार शाम एक ट्वीट किया था जिसमें उन्होंने लिखा था कि मैं एनसीपी में ही हूं और शरद पवार ही मेरे नेता हैं और भाजपा के साथ ही एनसीपी का आना सही है क्योंकि इन दोनों का साथ ही राज्य में स्थिर सरकार दे सकता है।

चाचा शरद पवार ने दिया करारा जवाब
जिसके जवाब में चाचा शरद पवार ने पलटकतर भतीजे को ट्विटर पर जवाब दिया था कि बीजेपी के साथ गठबंधन बनाने का सवाल ही नहीं है। एनसीपी ने सर्वसम्मति से शिवसेना और कांग्रेस के साथ मिलकर सरकार बनाने का फैसला किया है। लोगों के बीच भ्रम और गलत धारणा बनाने के लिए अजीत पवार ने ऐसा बयान दिया है।












Click it and Unblock the Notifications