Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Weather News: बदलेगा मौसम का मिजाज, पहाड़ों पर बर्फबारी के साथ इन राज्यों में बारिश के आसार

Weather News Update: पहाड़ों पर एक बार फिर बर्फबारी से मौसम की रौनक बदल गई है। कश्मीर से लेकर हिमाचल तक कई जगह बर्फबारी देखी गई है। जिसका सीधा असर मैदानी इलाकों पर भी पड़ेगा। हालांकि वैसे अब ठंड विदा हो चुका है। ऐसे में उत्तर भारत में एक बार करवट लेने जा रहा है।

पहाड़ों पर बर्फबारी के बाद मैदानी इलाकों में भी बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने दिल्ली, यूपी, हरियाणा और पंजाब समेत देश के कई राज्यों में बारिश की भविष्यवाणी की है। जिसके चलते मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है।

Weather News Update

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कई उत्तर-पश्चिमी राज्यों में बारिश की भविष्यवाणी की है, जिसके तहत आने वाले 2 दिनों में जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश और बर्फबारी का अंदेशा है।

जिसके चलते एक बार फिर कुछ दिनों के लिए गुलाबी ठंड लौट सकती। वहीं मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर प्रदेश, पंजाब, दिल्ली और मध्य प्रदेश में तेज हवाओं के साथ तेज बारिश की उम्मीद है, जबकि राजस्थान और हरियाणा में हल्की से मध्यम बारिश के साथ ओलावृष्टि हो सकती है।

दिल्ली में आज बारिश के आसार

दिल्ली में शनिवार यानी आज बारिश की संभावना जताई गई है। 2 मार्च को दिल्ली भीग सकती है। जिसके चलते तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। दिल्ली का मौसम बदलने वाला है। आसमान में बादल छाए रहेंगे। साथ ही हल्की से मध्यम बारिश की भी संभावना भी जताई गई है।

मार्च से मई तक सताएगी लू

वहीं मौसम विभाग ने गर्मी को लेकर भी लोगों को सतर्क किया है। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार इस साल गर्मी के मौसम की शुरुआत काफी ज्यादा तपिश रहने की आशंका है। जो कि मार्च से लेकर मई तक लोगों को परेशान करेगी।

मौसम विभाग ने अपडेट में बताया कि तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, उत्तरी अंदरूनी कर्नाटक, महाराष्ट्र और ओडिशा के कई हिस्सों में सामान्य से अधिक दिनों तक लू चलने की संभावना है। दूसरी तरफ मार्च में उत्तर और मध्य भारत में लू चलने की संभावना ना के बराबर है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+