कर्नाटक: बीजेपी विधायक की कार ने मंदिर से लौट रहे दो लोगों को रौंदा, मौत
बेंगलुरु। कर्नाटक के चिकमगलूर से बीजेपी विधायक सीटी रवि की कार से टकराकर दो व्यक्तियों की मौत हो गई है। हादसा कुनिगल के निकट हुआ। ये लोग कोल्लूर मंदिर से दर्शन कर लौट रहे थे। इस सड़क हादसे में सीटी रवि सहित चार लोग ज़ख्मी हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक मंदिर से लौट रहे दोनों व्यक्ति देर रात सड़क किनारे पेशाब कर रहे थे, उसी दौरान सीटी रवि की कार ने उन्हें कुचल दिया। रवि की कार उन दोनों व्यक्तियों की कार से भी टकरा गई जिसके चलते सीटी रवि को थी चोट आई है। पुलिस ने बताया कि कार के डैशबोर्ड से टकराने के चलते सीटी रवि के सीने में चोट आई है जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्राथमिक जांच के बाद डॉक्टरों ने रवि को घर भेज दिया।












Click it and Unblock the Notifications