अमरनाथ बेस कैंप के पास गांदरबल में बादल फटने से 2 लोगों की मौत,10 तीर्थयात्री घायल
श्रीनगर। एक दुखद खबर है, अमरनाथ यात्रा के बेस कैंप में बादल फटने से 2 लोगों की मौत हो गई है। बादल शनिवार शुबह गांदरबल में फटा, जिसमें 2 लोग मौत के शिकार हो गये और 10 तीर्थयात्री घायल हो गये हैं। मरने वालों में एक बच्ची और एक शख्स शामिल है।
मालूम हो कि गुरूवार को ही अमरनाथ यात्रा शुरू हुई थी, भूस्खलन के कारण पिछले चार दिनों से इस मार्ग से यात्रा रुकी हुई थी। तीर्थयात्रियों को गांदेरबल जिले के मणिगाम पारगमन शिविर से उत्तरी कश्मीर स्थित बालटाल शिविर जाने की अनुमति दी गई थी जिसके बाद दक्षिणी कश्मीर के पहलगाम और बालटाल, दोनों आधार शिविरों से यात्रा शुरू हो गई थी लेकिन आज सुबह यह हादसा हो गया।
read: अमरनाथ यात्रा के बारे में
तीर्थयात्रियों को हिमालय स्थित पवित्र गुफा पहुंचने के लिए बालटाल आधार शिविर से 14 किलोमीटर की यात्रा तय करनी पड़ती है। यह गुफा समुद्र तल से 14,500 फुट ऊपर स्थित है।













Click it and Unblock the Notifications