भारत और अमेरिका के बीच पहली 2+2 वार्ता, अमेरिकी विदेश मंत्री पोंपेयो और रक्षा मंत्री जिम मैटीस पहुंचे दिल्‍ली

नई दिल्‍ली। भारत और अमेरिका के बीच आज पहली 2+2 वार्ता होनी है। इस वार्ता के लिए अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोंपेयो और रक्षा मंत्री जिम मैटीस बुधवार को भारत पहुंच गए। विदेश मंत्री सुषमा स्‍वराज ने पोंपेयो का एयरपोर्ट पर स्‍वागत किया। पोंपेयो, पाकिस्‍तान होते हुए भारत पहुंचे हैं। अमेरिकी विदेश और रक्षा मंत्री आज अपने भारतीय समकक्षों के साथ कई अहम मुद्दों पर चर्चा करने वाले हैं। दिल्‍ली पहुंचने से पहले अमेरिकी विदेश मंत्री पोंपेयो ने साफ कर दिया है कि भारत और रूस के बीच हुई डिफेंस डील और ईरान के साथ ऊर्जा करार वार्ता का प्राथमिक मुद्दा नहीं होंगे। आपको बता दें कि रूस के साथ हुई इस डील के बाद भारत पर अमेरिका की ओर से प्रतिबंधों का खतरा बढ़ गया था।

mike-pompeo-us-india-2-2

पहली सर्वोच्‍च स्‍तर की वार्ता

2+2 वार्ता भारत और अमेरिका के बीच होने वाली वार्ता इस वर्ष दोनों देशों के बीच सर्वोच्‍च स्‍तर की चर्चा है। रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण और विदेश मंत्री सुषमा स्‍वराज यहां पर कई बड़े मुद्दों पर विस्‍तार से अमेरिकी समकक्षों के साथ बातचीत करने वाली हैं। गुरुवार को होने वाली वार्ता के दौरान भारत और अमेरिका के बीच कॉमकासा एग्रीमेंट काफी अहम है। इस एग्रीमेंट के जरिए भारत और अमेरिका रणनीतिक तौर पर और करीब आ सकते हैं। इस एग्रीमेंट के जरिए भारत को अमेरिका से एडवांस मिलिट्री टेक्‍नोलॉजी हासिल हो सकेगी और साथ ही सुरक्षा से जुड़े दूसरे मुद्दों पर अमेरिकी सहयोग हासिल हो सकेगा। माना जा रहा है कि भारत और अमेरिका के बीच इस समझौते पर गुरुवार को साइन हो सकते हैं। माइक पोंपेयो ने भारत पहुंचने से पहले कहा था कि रूस से मिसाइल सिस्‍टम और ईरान से तेल खरीदना, बातचीत का हिस्‍सा होगा। ये संबंधों का हिस्‍सा हैं। लेकिन बातचीत सिर्फ इन्‍हीं बिंदुओं पर केंद्रित नहीं होगी।' पोंपेयो के मुताबिक निश्चित तौर पर ये मुद्दे वार्ता में उठेंगे लेकिन अमेरिका सिर्फ इन्‍हीं मुद्दों के साथ इस वार्ता को खत्‍म नहीं करना चाहेगा।

पीएम मोदी से भी मिलेंगे पोंपेयो और मैटीस

सुषमा स्‍वराज और निर्मला सीतारमण से मुलाकात करने के बाद अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोंपेयो और रक्षा मंत्री जिम मैटीस दोपहर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात करेंगे। भारत आने से पहले माइक पोंपेयो ने इस्‍लामाबाद में पाकिस्‍तान के नए पीएम इमरान खान से भी मुलाकात की है। पोंपेयो और इमरान के बीच क्षेत्रीय सुरक्षा से जुड़े कई पहलुओं पर बातचीत हुई है। कहा जा रहा है कि पोंपेयो और इमरान के बीच हुई वार्ता का जिक्र गुरुवार को होने वाली वार्ता में हो सकता है। भारत और अमेरिका के बीच यह पहली 2+2 वार्ता है जिसका फैसला जून 2017 में उस समय लिया गया था जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्र्रंप की व्‍हाइट हाउस में द्विपक्षीय वार्ता हुई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+