1993 मुंबई सीरियल बम धमाकों के दोषी अब्दुल गनी की मौत
मुंबई। 1993 मुंबई सीरियल ब्लास्ट केस में दोषी अब्दुल गनी तुर्क की नागपुर के एक अस्पताल में मौत हो गई है। वो नागपुर सेंट्रल जेल में बंद था और खराब होती तबीयत के बाद उसे जीएमसी अस्पताल लाया गया था। उल्लेखनीय है कि मुंबई ब्लास्ट के दोषी याकूब मेमन को पहले ही फांसी दी जा चुकी है। जबकि मुख्य आरोपी दाऊद इब्राहिम अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।

उल्लेखनीय है कि 12 मार्च 1993 के दिन मुंबई दहल उठी थी। 13 सीरियल धमाकों ने इस शहर को हिलाकर रख दिया था। बाम्बे स्टॉक एक्सचेंज की इमारत एकदम से हिल गई थी और लोगों ने एक कान फोड़ देने वाला पहला धमाका सुना था। फिर यह सिलसिला रुका नहीं, एक के बाद एक 13 धमाके हुए।
Maharashtra: 1993 Mumbai serial blast convict Abdul Gani Turk dies in GMC Hospital, Nagpur. He was lodged in Nagpur Central Jail.
— ANI (@ANI) April 25, 2019












Click it and Unblock the Notifications