1993 मुंबई ब्लास्ट केस: अबू सलेम समेत अन्य दोषियों को टाडा कोर्ट 7 सितंबर को सुनाएगी सजा
साल 1993 में हुए सीरियल ब्लास्ट के मामले में अबू सलेम समेत 6 आरोपियों को दोषी करार दिया गया था। इन दोषियों में मुस्तफा दौसा की मौत हो चुकी है।
मुंबई। 1993 के मुंबई बम ब्लास्ट केस में अबू सलेम समेत अन्य दोषियों के खिलाफ विशेष टाडा कोर्ट 7 सितंबर को सजा का ऐलान करेगा। विशेष टाडा कोर्ट ने अबू सलेम समेत 6 आरोपियों को पहले ही दोषी करार दिया है, हालांकि इनमें से एक आरोपी मुस्तफा दौसा की मौत हो चुकी है। मुंबई की विशेष टाडा कोर्ट अब अबू सलेम समेत अन्य दोषियों के खिलाफ 7 सितंबर को सजा ऐलान होगा।

मुंबई की विशेष टाडा कोर्ट सुनाएगी सजा
साल 1993 में हुए सीरियल ब्लास्ट के मामले में अबू सलेम समेत 6 आरोपियों को दोषी करार दिया गया था। इन दोषियों में मुस्तफा दौसा की मौत हो चुकी है। मुंबई की विशेष टाडा कोर्ट में सजा का ऐलान पहले 22 जून को होने वाला था हालांकि अब 7 सितंबर को विशेष टाडा कोर्ट दोषियों के खिलाफ सजा का ऐलान करेगा। बता दें कि मुंबई सीरियल ब्लास्ट केस में टाडा की स्पेशल कोर्ट ने अबू सलेम, मुस्तफा दौसा, फिरोज अब्दुल राशिद खान, ताहिर मर्चेंट, करीमुल्ला शेख और रियाज सिद्दीकी को दोषी करार दिया था, जबकि अब्दुल कय्यूम को सभी आरोपों से बरी कर दिया गया था। दोषी करार दिए गए मुस्तफा दौसा का मौत हो गई।
गौरतलब है कि इस मामले में साल 2006 में सबसे बड़ा फैसला आया था जब 123 दोषियों में से 100 को सजा सुनाई थी और 23 लोग बरी हो गए थे। इसी दौरान याकूब मेमन को फांसी की सजा सुनाई गई थी, जिसे साल 2015 के जुलाई महीने में फांसी दे दी गई थी। बता दें 1993 में हुए हमले 257 लोगों की मौत हुई थी और सैकड़ों लोग घायल हुए थे।












Click it and Unblock the Notifications