NEET पर दोनों सदनों में जमकर हंगामा, कांग्रेस MP फूलो देवी नेताम को आया चक्‍कर, अस्‍पताल ले गया विपक्ष

18th Lok Sabha Session Highlights: बीते 5 दिन से 18वीं लोकसभा का पहले सत्र चल रहा है। 28 जून को संसद के दोनों सदनों लोकसभा व राज्‍यसभा में NEET मुद्दे पर जमकर हंगामा हुआ है।

इस बीच कांग्रेस सांसद फूलो देवी नेताम को चक्‍कर आ गए, जिससे उनकी तबीयत बिगड़ने पर विपक्षी सांसद उनको RML अस्‍पताल लेकर गए। उनकी सेहत में सुधार होने पर अस्‍पताल से डिस्‍चार्ज कर दिया गया।

Lok Sabha

हंगामे की वजह से लोकसभा की कार्यवाही एक जुलाई तक के लिए स्‍थगित कर दी गई है जबकि राज्‍यसभा की कार्यवाही रुक-रुककर चलती रही।

विपक्ष की ओर से नीट पर चर्चा की मांग को लेकर स्‍थगन प्रस्‍ताव लाया गया था। जिस पर लोकसभा अध्‍यक्ष ने कहा कि नियमों के मुताबिक राष्‍ट्रपति के अभिभाषण पर धन्‍यवाद के बीच स्‍थगन प्रस्‍ताव नहीं लाया जाता।

जब विपक्ष ने नीट पर चर्चा की मांग की तब राज्‍यसभा में सभापति जगदीश धनखड़ और कांग्रेस के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बीच विवाद की स्थिति बनी, जिसके चलते कार्यवाही दो बजे तक रोकी गई।

राहुल गांधी का माइक बंद करने का आरोप

लोकसभा में विपक्ष के सांसदों ने आरोप लगाया कि स्‍पीकर ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का माइक बंद कर दिया। राहुल गांधी ने पीएम मोदी से नीट पर चर्चा में शामिल होने की अपील की थी, लेकिन हंगामे के चलते बीच में ही लोकसभा की कार्यवाही कुछ देर के लिए रोकनी पड़ी।

विपक्ष के सांसदों ने राहुल गांधी का माइक बंद करने का आरोप लगाया तो लोकसभा अध्‍यक्ष ओम बिरला बोले कि उनके पास माइक का बटन नहीं होता है। सदन की कार्यवाही दोबारा शुरू होने पर विपक्ष फिर नारेबाजी करने लगा, जिससे कार्यवाही 1 जुलाई तक स्थगित कर दी गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+