हरियाणा के सोनीपत में 18 साल के लड़के की गोली मारकर हत्या
नई दिल्ली। हरियाणा में महज 18 साल के मासूम को गोली मारने का मामला सामने आया है। हरियाणा के सोनीपत में अपनी बहन के साथ परीक्षा देने जा रहे लड़के को बदमाशों ने गोली मार दी, जिसके बाद पूरे परिवार में मातम का माहौल है। पीड़ित परिवार का कहना है कि बदमाशों ने पहले लड़के के बड़े भाई की हत्या कर दी थी, लेकिन पुलिस ने उस समय कोई कार्रवाई नहीं की, जिसकी वजह से बदमाशों का हौसला बढ़ गया।

घटनास्थल पर पुलिस ने पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और लाश को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के परिवार ने आरोप लगाया कि इन्ही बदमाशों ने उनके बड़े बेटे को मारा था, उस वक्त भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की थी। जिसके बाद पुलिस पर सवाल खड़ा हो गया है।












Click it and Unblock the Notifications