60 फीट गहरे बोरवेल में गिरे मासूम को सेना ने किया रेस्क्यू, 47 घंटे तक चला ऑपरेशन
नई दिल्ली। हरियाणा के हिसार में 60 फीट गहरे बोरवेल में गिरे मासूम नदीम को सकुशल बाहर निकाल लिया गया है। मासूम को शुक्रवार शाम लगभग 6 बजे के आसपास सुरक्षित रेस्क्यू किया गया है। करीब 47 घंटों तक चले सेना, एनडीआरएफ और स्थानीय प्रशासन के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद बच्चे को बाहर निकालने में कामयाबी मिली है। बच्चे को बोरवेल से बाहर निकालने के बाद इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बता दें कि हिसार के गांव बालसमंद के करीब आधा किलोमीटर दूर स्थित ढाणी के पास बने बोरवेल में बुधवार शाम डेढ़ साल का मासूम नदीम गिर गया था। इसके बाद घटना की सूचना स्थानीय प्रशासन को दी गई। आनन-फानन में रेस्कयू ऑपरेशन शुरू किया गया जो अब जाकर खत्म हुआ। इस ऑपरेशन में सेना के साथ, एनडीआरफ की टीम भी मौके मासूम को सुरक्षित बाहर निकालने में जुटी थी।
खेलते-खेलते बोरवेल में जा गिरा मासूम
स्थानीय लोगों के मुताबिक यह घटना उस समय हुआ जब नदीम अपनी मां, बड़ी बहन, बड़े भाई व तीन-चार अन्य बच्चों के साथ बेर खाने के लिए गया था। वही खेलते-खेलते वह अचानक बोरवेल में जा गिरा। बोरवेल में गिरने के बाद जब उसकी चिल्लाने की आवाज आई तो सभी को पता चला कि वह बोरवेल में गिर गया है। इसके बाद बच्चों ने चिल्लाना शुरू किया और घटना की सूचना आसपास के लोगों की दी और फिर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों के मुताबिक उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। हालात को देखते हुए सेना को बुलाया गया। और फिर ऑपरेशन शुरू हुआ था।
यह भी पढ़ें- घर में घुसे लुटेरों से भिड़ गई 79 वर्षीय बुजुर्ग महिला, बदमाशों ने दुपट्टे से घोंट दिया गला












Click it and Unblock the Notifications