गुजरात के 'बब्बर' शेरों को सुनाई गई उम्र कैद की सजा, जानें क्या था मामला?
गुजरात। गुजरात के गिर नेशनल मार्क के 3 आदमखोर शेरों को उम्रकैद की सजा सुनाई गई है। 3 लोगों की हत्या के आरोप में इन शेरों को ये सजा सुनाई गई है। इस सजा के बाद अब तीनों आदमखोर शेरों को आजीवन पिंजरे में बंद रहना होगा। Viral Video: जब शिकारी खुद हुए शिकार, गुस्साए शेर ने लिया साथी की मौत का बदला

आपको बता दें कि गिर नेशनल पार्क के 17 शेरों के आदमखोर होने के बाद वन विभाग ने कार्रवाई करते हुए उन्हें पिंजड़े में बंद कर दिया था। इस आदमखोर शेर के चलते वहां दहशत का माहौल था। इनमें से तीन शेरों को अब चिड़ियाघर में भेज दिया जाएगा। जब शेर ने किया 2 साल के बच्चे पर हमला,Video देखकर थम जाएगी धड़कनें
आपको बता दें कि पिछले तीन महीनों में यहां हुए अगल-अगल हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई था। जिसक बाद मामले की जांच की गई और तीन शेरों को दोषी पाया गया। जिसके बाद एक नर शेर को मुख्य दोषी पाया गया था, जबकि दो मादा शेर भी इसमें आरोपी पाई गई। जिसके बाद दोषी पाए गए शेर को आजीवन जूनागढ़ की बाहरी ओर स्थित सक्करबाग चिड़ियाघर में पिंजरे में रखा जाएगा। वहीं दोनों शेरनियों को आजीवन वन विभाग के किसी रेस्क्यू सेंटर में रखा जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications