दिल्ली-NCR में खराब मौसम के चलते 4 इंटरनेशनल समेत 18 फ्लाइट डायवर्ट
दिल्ली-NCR में खराब मौसम के चलते 4 इंटरनेशनल समेत 18 फ्लाइट डायवर्ट
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में गुरुवार का मौसम बेहद खराब रहा। भारी बारिश और ओले गिरने की वजह से जहां तापमान में गिरावट आई तो वहीं मौसम खराब होने की वजह से यातायात पर असर पड़ा। बारिश और ओलावृष्टि के चलते 18 विमानों का रूट डायवर्ट किया गया, जिसमें 4 इंटरनेशनल फ्लाइट भी शामिल हैं। मौसम खराब होने के चलते 14 डोमेस्टिक और 4 इंटरनेशनल फ्लाइटों को डायवर्ट करना पड़ा। दिल्ली उतरने वाले विमानों को दिल्ली के पास के शहरों के एयरपोर्ट में उतारा गया।

कहां डायवर्ट किए गए फ्लाइट
गुरुवार को शाम के बाद मौसम लगातार कराब होता चला गया। दिन भर तेज हवाए चलती रही और बादल छाए रहे, लेकिन देर शाम भारी बारिश और ओले गिरने से मौसम बिगड़ गया। इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के रनवे पर बारिश और ओले होने की वजह से विमानों को दिल्ली नहीं उतारा गया। इसके अलावा बारिश की वजह से शाम के समय एयरपोर्ट पर विजिबिलिटी भी कम हो गई थी। विमानों को दिल्ली के आसपास के शहरों में डायवर्ट किया गया। जिसमें...
जयपुर -9
लखनऊ 3
अमृतसर 3
वाराणसी 2
इंदौर 1












Click it and Unblock the Notifications