बिहार में चारा घोटाले के दोषी के 18 फ्लैटों की नीलामी
पटना। चारा घोटाले का जिन्न अब फिर जाग उठा है। बिहार में करोड़ों रुपये के चारा घोटाले के एक दोषी के 18 फ्लैटों की आयकर विभाग द्वारा नीलामी की जा रही है। इन फ्लैटों के मालिक और चारा घोटाला के दोषी त्रिपुरारी मोहन प्रसाद से 44 करोड़ रुपये की वसूली करने के लिए इस यह नीलामी की जा रही है।

दोषी त्रिपुरारी मोहन प्रसाद 2012 से जेल में है। त्रिपुरारी पशुपालन विभाग के सप्लाइर थे, जो इस घोटाले का केंद्र था। सभी फ्लैट दानापुर के एक अपार्टमेंट में हैं और इनकी कीमत 37-47 लाख रुपये के बीच बताई जा रही है।
नीलाम होने जा रहे अपार्टमेंट के निवासियों ने कहा कि नीलामी को लेकर यहां काफी उत्सुकता है और पिछले कुछ दिनों के दौरान कई लोग फ्लैट का मुआयना कर चुके हैं। घोटाले की राशि को वसूल करने के लिए इस कदम को उठाने का फैसला लिया गया है।
पढ़ें- लव जिहाद पर 'वार'
त्रिपुरारी और उनके रिश्तेदारों ने नीलामी रुकवाने की पूरी कानूनी कोशिश की, लेकिन पटना हाईकोर्ट ने उनकी याचिका खारिज कर दी। 900 करोड़ रुपये के बहुचर्चित चारा घोटाले में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव समेत कई नेताओं, अफसरों को दोषी ठहराया गया है।












Click it and Unblock the Notifications