VIDEO: 17 साल के लड़के ने तलवार लहराकर काटे 21 केक, करना चाहता था कुछ स्पेशल, जानिए फिर पुलिस ने क्या किया
हर किसी का जन्मदिन बेहद खास होता है। अपने जन्मदिन को स्पेशल बनाने के लिए लोग क्या कुछ नहीं करते हैं। अलग अंदाज में बर्थडे सेलिब्रेट करने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
मुंबई, 19 सितंबर: हर किसी का जन्मदिन बेहद खास होता है। अपने जन्मदिन को स्पेशल बनाने के लिए लोग क्या कुछ नहीं करते हैं। अलग अंदाज में बर्थडे सेलिब्रेट करने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। मुंबई के 17 वर्षीय लड़के ने टेबल पर रखे 21 केक को एक साथ तलवार से काटा है। अनोखे जन्मदिन का वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है।

मुंबई पुलिस ने लिया संज्ञान
वीडियो वायरल होने के बाद मुंबई पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है। मुंबई के बोरीवली में लड़का अपने जन्मदिन को अपने दोस्तों के साथ खास बनाने के लिए टेबल पर 21 रखा। उसके बाद सभी केक को एक साथ बारीबारी से तलवार से काट दिया।

खास अंदाज में मनाया बर्थडे
मुंबई में पुलिस ने लड़के के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। लड़के शुक्रवार की रात को करीब 9 बजे बर्थडे सेलिब्रेट किया। वह दोस्तों के साथ घिरा हुआ है और एक मेज पर 21 केक रखा हुआ है। बड़ा सा तलवार निकालकर सभी केक कट किया।

आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज
बताया जा रहा है कि पुलिस ने नाबालिग को ट्रैक कर लिया है और उसे नोटिस दिया है। मुंबई पुलिस के एक प्रतिनिधि ने सोमवार को पुष्टि करते हुए कहा कि एमएचबी पुलिस ने 17 वर्षीय एक युवा के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। लड़के ने अपने जन्मदिन का केक तलवार से काटा है।

तलवार से काटा 21 केक
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वह तलवार से 21 केक काटते हुए नजर आ रहा है। वीडियो बोरीवली इलाके का है। बता दें कि बर्थडे केक को तलवार से काटने का एक चलन बन गया है।

इससे पहले भी हुई गिरफ्तारी
इससे पहले 2020 में पुलिस ने मुंबई में 25 केक काटने के लिए तलवार का इस्तेमाल करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया था। व्यक्ति की पहचान 30 वर्षीय हारिस खान के रूप में हुई थी।
यह भी पढ़ें- कांग्रेस से BJP में शामिल होने वालों को मैं अपनी कार से भेजूंगा, लेकिन पार्टी किसी को रोकेगी नहीं, बोले कमलनाथ












Click it and Unblock the Notifications