दिल्ली: भाई के दोस्तों ने 17 साल की लड़की का किया रेप, पुलिस तय नहीं कर पाई थी घटना किस थाने का

नई दिल्ली। साउथ दिल्ली के सागरपुर इलाके में दिल को दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां दो अलग-अलग जगहों पर एक 17 साल की लड़की का पांच लोगों ने गैंगरेप किया। जब लड़की ने विरोध किया तो उसकी पिटाई कर दी और बाल काट लिए। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक कुल पांच लोगों ने इस घटना को अंजाम दिया है। जिसमें दो आरोपी लड़की के भाई को दोस्त बताए जा रहे हैं।

पुलिस इसी में उलझी रही कि मामला किस थाने का है

पुलिस इसी में उलझी रही कि मामला किस थाने का है

पिछले हफ्ते घटी इस घटना में पुलिस की उदासिनता भी सामने आई है। क्योंकि जब पीड़िता के परिजन मामले को लेकर पुलिस स्टेशन पहुंचे तो पुलिस इसी उलझी रही कि ये मामला किस पुलिस स्टेशन के अंतर्गत आएगा। पुलिस ने कई घंटे तक यह ही नहीं बता पाई कि आखिरे ये घटना उनके पुलिस थाने की है या फिर किसी और की। हालांकि परिवार वालों के दबाव के बाद पुलिस कुछ हरकत आई।

पांच में तीन आरोपी गिरफ्तार

पांच में तीन आरोपी गिरफ्तार

केस दर्ज करने के बाद पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल परिक्षण के लिए रात को 8.30 बजे डीडीयू अस्पताल भेज दिया। इसके बाद पुलिस इस निर्णय पर पहुंची कि यह मामला सागरपुर पुलिस स्टेशन में दर्ज किया जाएगा। बताया जा रहा है कि जब पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने इसमें हस्तक्षेप किया तब जाकर यह साफ हुआ कि यह मामला किसी और थाने नहीं, बल्कि सारगपुर थाने का ही है। इसके बाद आनन फानन में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जबकि दो अन्य की तलाश अभी जारी है।

बच्ची के साथ हैवानियत कर झाड़ियों में छोड़ दिया था

बच्ची के साथ हैवानियत कर झाड़ियों में छोड़ दिया था

बता दें कि दिल्ली में रेप का यह पहला मामला नहीं है, इससे पहले 5-6 जुलाई को 6 साल की मासूम से वहशियाना तरीके से दुष्कर्म की वारदात सामने आई थी। घटना के बाद मासूम खून से लथपथ बेसुध हालत में सड़क किनारे झाड़ियों में मिली थी। जिसके बाद राहगीर ने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने इस बच्ची को सफदरगंज अस्पताल में भर्ती कराया। उस दौरान उसकी हालत नाजुक बनी हुई थी। जांच में जुटी पुलिस को पता चला कि 6 साल की मासूम बच्ची द्वारका में अपने घर के पास खेल रही नथी तभी मोहम्मद नन्हे नाम का एक शख्स उसके पास आया और उसे टॉफी दिलाने के बहाने साथ लेकर चला गया। इसके बाद उसने झाड़ियों में ले जाकर बच्ची के साथ हैवानियत की और उसे बेसुध हालत में छोड़कर मौके से फरार हो गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+