सट्टेबाजी ऐप प्रमोटर की 200 करोड़ नगद खर्च वाली शादी में शामिल हुए 17 बॉलीवुड सेलेब्स ED के निशाने पर

प्रवर्तन निदेशालय ने महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी केस में 417 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त कर ली है। वहीं अब महादेव ऑनलाइन बुक सट्टेबाजी ऐप (Mahadev Online Book betting app) के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर (saurabh Chandrakar) के चलते बॉलीवुड के कई सेलिब्रेटी प्रवर्तन निदेशालय के रडार पर आ चुके है। आइए जानते हैं आखिर क्‍यों?

saurabh Chandrakar

शादी में 200 करोड़ नगद खर्च कि थे

दरअसल, सौरभ चंद्राकर ने फरवरी 2023 को दुबई में शादी की थी। ईडी की रिपोर्ट के अनुसार सौरभ ने अपनी शादी पर 200 करोड़ रुपये नगद खर्च किए थे। इस 200 करोड़ की धनराशि का बड़ा हिस्‍सा बॉलीवुड हस्तियों को दिया गया था। ये वो बॉलीवुड सेलिब्रेटी थे जिन्‍होंने सौरभ की दुबई में हुई शादी में शिरकर की थी और परफार्मेंस दी थी।

17 बॉलीवुड सेलेब्स ईडी के निशाने पर
महादेव ऑनलाइन बुक सट्टेबाजी ऐप के सरगना सौरभ चंद्राकर की शादी में जिन सेलिब्रेटीज ने शिरकत की थी उनमें 17 बॉलीवुड हस्तियां शामिल हुई थीं।

सौरभ की शादी में इन बॉलीवुड हस्तियों ने की थी शिरकत

यूएई में घोटाले से घिरे महादेव ऐप के मालिक की शादी में विशाल ददलानी टाइगर श्रॉफ, सनी लियोनी, सिंगर नेहा कक्कड़ के नाम शामिल हैं। सौरभ की शादी में शिरकत करने और परफार्मेंस देने के चलते इन सेलिबेट्रीज को पूछताछ के लिए ईडी द्वारा बुलाया जा सकता है।

प्राइवेट जेट से दुबई पहुंचा था परिवार
ईडी की रिपोर्ट के अनुसार शादी पर सौरभ ने 200 रुपये नगद खर्च किए थे। फरवरी 2023 में सौरभ चंद्राकर ने आरऐके, यूएई में शादी की और महादेव एपीपी के प्रमोटरों ने लगभग 200 करोड़ रुपये नकद खर्च किए। यहां त‍क कि परिवार के सदस्‍यों को नागपुर से यूएई ले जाने के लिए प्राइवेट जेट प्‍लेन बुक किए गया थे जिन पर उन्‍हें ले जाया गया था।

सौरभ और उसके पार्टनर पर है 5,000 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप

बता दें ईडी दुबई से महादेव ऑनलाइन बुक सट्टेबाजी ऐप चलाने वाले सौरभ चंद्राकर और उनके बिजनेस पार्टनर रवि उप्पल के खिलाफ 5,000 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग आरोप की जांच कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+