उत्तराखंड: तेज रफ्तार बोलेरो गहरी खाई में गिरी, 16 की दर्दनाक मौत

बोलेरो में सवार कुल 22 लोगों में से छह को बचा लिया गया और सामुदायिक स्वास्थ्य सेवा केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां अभी भी उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो बोलेरो की रफ्तार काफी तेज थी और ओवरटेक करने के चक्कर में चालक ने नियंत्रण खो दिया।
हालांकि मरने वालों की शिनाख्त अभी तक नहीं हुई है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। पुलिस का कहना है अभी तक ये नहीं पता चल सका है कि मरने वालों में बोलेरो का चालक है या वो फरार हो गया है। मामले की जांच की जा रही है। (आईएएनएस)












Click it and Unblock the Notifications