कश्मीर में तनाव के बाद तीसरे दिन में अमरनाथ यात्रा बाधित, बीच में फंसे हैं 15000 श्रद्धालु
नयी दिल्ली। हिज़बुल मुजाहिदीन के आतंकी बुरहान वानी के मारे जाने के बाद से घाटी में तनाव जारी है। सुरक्षाबलों और लोगों की बीच जारी इस तनाव के बीच पवित्र अमरनाथ यात्रा को रोक दी गई है। कश्मीर में जारी तनाव के चलते तीसरे दिन भी अमरनाथ यात्रा बाधिर रही। वहीं करीब 15000 श्रद्धालु यात्रा बाधित होने की वजह से बीच में ही फंसे हुए हैं। अमरनाथ यात्रा के दौरान किन बातों का रखना है ध्यान?

हलांकि कुछ श्रद्धालुओं को सुरक्षाबलों की मदद से उनके गंतव्य तक पहुंचाया गया है। जम्मू-कश्मीर प्रशासन का दावा है कि अमरनाथ दर्शन के बाद जितने भी यात्री बलटाल और पहलगाम बेस कैंपों में फंसे हुए थे उन्हें सुरक्षित जम्मू तक पहुंचा दिया गया है। बाबा अमरनाथ धाम की यात्रा- पूर्ण विवरण
कश्मीर में तनाव के बाद तीसरे दिन में अमरनाथ यात्रा बाधित
मीडिया रुपोर्ट की माने तो सुरक्षाबलों की सख्त निगरानी में क़रीब 23000 यात्रियों को बालटाल और पहलगाम के बेस कैम्प से जम्मू भेज दिया गया है। ये सभी यात्री बाबा बर्फानी के दर्शन तक लौट रहे थे, लेकिन कश्मीर में तनाव की वजह से बेस कैम्पों में फंसे हुए थे।
अमरनाथ यात्रा को देखते हुए सुरक्षा बलों ने पूरे हाईवे को घेर रखा है। सुरक्षाबल सड़कों की सुरक्षा का जायजा ले रहे है और खतरे का आंकलन करने के बाद ही श्रद्धालुओं को आगे बढ़ने दिया जाएगा। वहीं अमरनाथ श्राइन बोर्ड के मुताबिक़ क़रीब 8000 यात्रियों ने रविवार को दर्शन किए और करीब 15000 यात्री जम्मू में फंसे हैं जो अमरनाथ यात्रा के लिए जाना चाहते हैं। आपको बता दें कि आतंकी बुरहान वानी की एनकाउंटर में मारे जाने के बाद से शनिवार से ही अमरनाथ यात्रा बाधित है।












Click it and Unblock the Notifications