शीतलहर की चपेट में पूरा उत्तर भारत, यातायात प्रभावित, ठिठुर रहे हैं लोग

लखनऊ। पूरा उत्तर भारत इस समय घने कोहरे और शीतलहर की चपेट में हैं, कोहरे के कारण दिल्ली से चलने वाली 15 ट्रेनें लेट चल रही हैं और कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है, तो वहीं यूपी कई हिस्सों में कोहरा छाया हुआ है। उत्तर भारत के लगभग सभी शहर ठंड की चपेट में है। जम्मू एवं कश्मीर के लेह और लद्दाख इलाके में रात में तापमान शून्य से 17.7 डिग्री नीचे चला गया है जबकि हिमाचल प्रदेश के मनाली, लाहौल-स्पीति जिले में, हरियाणा के नारनौल में, राजस्थान के चुरु और माउंट आबू में, उत्तराखंड के नैनीताल मसूरी और हरिद्वार में और देश के कुछ अन्य शहरों में तापमान गुरुवार को शून्य से नीचे ही रहा।

उत्तराखंड के कई इलाकों में बर्फबारी

उत्तराखंड के कई इलाकों में बर्फबारी

पहाड़ों पर बर्फबारी होने के कारण उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में शीत लहर के कारण गुरुवार को ठंड में बढ़ोतरी हुई। लखनऊ की आज सुबह भी काफी ठंडी रही।

हिमाचल-कश्मीर-उत्तराखंड में सर्दी का कहर

हिमाचल-कश्मीर-उत्तराखंड में सर्दी का कहर

मौसम विभाग के मुताबिक बीते पांच दिनों में हिमाचल-कश्मीर-उत्तराखंड में हुई बर्फबारी के बाद बर्फीली हवाओं के चलने से मैदानी भागों में ज्यादातर जगहों पर तापमान में कमी आई है। उत्तर भारत के कई इलाकों में शीतलहर का असर तेज हो गया। मौसम विभाग के मुताबिक शुष्क मौसम के अगले 48 घंटों के बने रहने के दौरान रात के तापमान में आगे और गिरावट आ सकती है।

 दिल्ली की आवोहवा में मामूली सुधार

दिल्ली की आवोहवा में मामूली सुधार

देश की राजधानी दिल्ली की आवोहवा में मामूली सुधार हुआ है, सर्द हवाओं के चलने से हवा की गुणवत्ता में यह सुधार देखने को मिल रहा है, इससे पहले दिल्ली में गंभीर वायु प्रदूषण को देखते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि सरकार 'जरूरत पड़ने पर' ऑड-ईवन (सम-विषम) योजना लागू करेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+