नोटबंदी के बाद 8-9 नवंबर को 5000 करोड़ का 15 टन सोना बिका

नोटबंदी के फैसले के बाद 8 व 9 नवंबर को 15 टन सोना बिका, दो दिन में बिके 15 टन सोने की कीमत 5000 करोड़ रुपए।

मुंबई। कालाधन और भ्रष्टाचार से निपटने के लिए केंद्र सरकार ने 8 नवंबर को 500 और 1000 रुपए के नोट पर बैन लगाने का फैसला लिया था। लेकिन 8 और 9 नवंबर को सोने की बिक्री के आंकड़े सरकार के इस फैसले की पोल खोलते हैं।

सोने की कीमतों में जबरदस्‍त गिरावट का दौर जारी, और सस्‍ता हुआ सोना

5000 करोड़ का सोना बिका
आकंड़ों के मुताबिक 8-9 नवंबर को 15 टन सोने के जवाहरात बिके थे, जिसकी कुल कीमत 5000 करोड़ रुपए है। इंडिया बुलियन व ज्वेलरी एसोसिएशन के राष्ट्रीय सचिव सुरेंद्र मेहता ने दावा किया है कि 8-9 नवंबर को सोने की जबरदस्त बिक्री हुई है।

दिल्ली, यूपी, पंजाब में सबसे अधिक बिक्री
आईबीजेए ने बताया कि देश में कुल 2500 सर्राफा व्यापारी रजिस्टर है। मेहता ने बताया कि 8 नवंबर की को रात 8 बजे के बाद रात 2-3 बजे तक सोना बिकता रहा। उन्होंने बताया कि आधी बिक्री यूपी, दिल्ली और पंजाब में हुई है।

देश में एयरपोर्ट पर कस्टम के गोदाम में नकली सोना रखकर 130 किलो सोने की चोरी

1000 व्यापारियों ने लिए 500-1000 रुपए के नोट
मेहता ने दावा किया है कि देशभर में 6 लाख सर्राफा में से सिर्फ 1000 ने 500 और 1000 रुपए के नोट स्वीकार किए हैं। आईबीजेए ने केंद्र सरकार से अपील की है कि इन सर्राफा व्यापारियों के के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, जिनकी वजह से समूजे सर्राफा व्यापार की बदनामी हुई है।

भारत में हर साल 800 टन सोना बिकता है
भारत में तकरीबन 800 टन सोना हर साल बिकता है, लेकिन माना जा रहा है कि इस साल नोटबंदी के बाद यह आंकड़ा 500 टन रहेगा भोपाल के एक्साइट ब्यूरो ने 650 सर्राफा व्यापारियो को नोटिस भेजा है और उनसे 7 नवंबर से 11 नवंबर तक सोने की बिक्री का लेखा जोखा मांगा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+