दुकान से एक साथ निकले 15 कोबरा सांप, नजारा देख उड़ गए लोगों को होश

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में एक चौकाने वाली घटना सामने आई है। जहां एक दुकान के फर्श में से एक के बाद एक 15 खतरनाक और जहरीले कोबरा सांप न‍िकलने लगे। जिस दूकान में ये जहरीले कोबारा सांप निकले हैं उसका मालिक बंजारावाला का रहने वाला है और उसका नाम सुमित कुमार है। दुकान में सांप निकलते देख वहां मौजूद लोगों को होश उड़ गए। कोबरा सांप को देखने के बाद घबराएं लोगों ने आनन फानन में इसकी सूचना वन विभाग को दी।

15 cobra snakes Came out from a shop in Dehradun

सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे वन विभाग के अधिकारियों ने दुकान के फर्श की खोदाई की तो उसमें 15 कोबरा सांप के बच्चे निकले। बता दें कि कोबरा सांप अपनी प्रजाती में सबसे जहरीला सांप होता है। वन विभाग की टीम ने सभी सांपों को रेस्क्यू कर जंगल ले गई और एक-एक कर सभी को जंगल में छोड़ दिया। डीएफओ राजीव धीमान ने बताया कि कोबरा के बच्चों को जंगल में छोड़ दिया गया।

दुकान के मालिक सुमित ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि वो दुकान में बैठा हुआ था। तभी उसने देखा कि कच्चे फर्श में गड्ढे से सांप का बच्चा बाहर निकला। और देखते ही देखते दो सांप बाहर आ गए। जब तक सुमित को कुछ समझ आता तब तक सांप के 6 बच्चे बाहर निकल आए। सांप के बच्चों को देखकर सुमित भी हैरान रह गए। इलेक्ट्रॉनिक सामान बेचने वाले सुमित ने आनन-फानन में शोर मचाया जिसके बाद काफी संख्या में लोग वहां इकट्ठा हो गए। इसके बाद लोगों ने घटना की सूचना वन विभाग को दी।

यह भी पढ़ें- भैंस उतर गई तालाब में तो उसे निकालने घुस गया बच्चा, डूबते देखा बड़ा भाई भी कूदा, दोनों की मौत

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+