किशोरी के सामूहिक बलात्कार से दिल्ली हुई दागदार, बोरी में क्षत-विक्षत मिला 14 साल की लड़की का शव
नई दिल्ली, 21 फरवरी। देश की राजधानी दिल्ली में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। दिल्ली पुलिस को 21 फरवरी को कहा कि बाहरी दिल्ली के नरेला में दो लोगों द्वारा कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार के बाद किशोरी की हत्या कर दी थी । पुलिस को 14 वर्षीय लड़की का क्षत-विक्षत शव एक बोरी में मिला था।

पुलिस ने एक आरोपी को बाहरी दिल्ली के सन्नोथ गांव के बाहरी इलाके से गिरफ्तार किया है जबकि अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिए दिल्ली और उत्तर प्रदेश में छापेमारी की जा रही है!
डीसीपी बृजेंद्र कुमार यादव के अनुसार, लड़की के पिता के बयान पर 15 फरवरी को अपहरण का मामला दर्ज किया गया था, जिन्होंने दावा किया था कि उनकी बेटी का अपहरण अज्ञात व्यक्तियों द्वारा किया गया था । इसके बाद पुलिस ने लड़की का पता लगाने का प्रयास शुरू किया।
इसी बीच 19 फरवरी को दोपहर करीब 1 बजे पुलिस को सन्नोथ गांव के राहुल राय नाम के एक व्यक्ति का फोन आया, जिसने दावा किया कि उसकी दुकान से दुर्गंध आ रही है और उसका कर्मचारी, जो फरार आरोपियों में से एक है, 19 फरवरी को झांसी से लौटने और अपनी दुकान खोलने के बाद से लापता है।
डीसीपी ने कहा कि उन्होंने दुकान की तलाशी ली और लापता लड़की का आंशिक रूप से क्षत-विक्षत शव एक बोरे में मिला। जिसे गाय के उपले के ढेर के नीचे रखा गया था । शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया।
आगे की जांच के बाद, एक आरोपी का पता लगाया गया और उसे 20 और 21 फरवरी की रात को सन्नोथ गांव के बाहरी इलाके से गिरफ्तार किया गया, जब वह दिल्ली से मुंबई भागने की कोशिश कर रहा था।
उससे पूछताछ में पता चला कि उसने राहुल के कर्मचारी के साथ मिलकर 12 फरवरी की शाम को मेट्रो विहार में शराब पी थी और पीड़िता को काम दिलाने के बहाने राहुल की दुकान पर बुलाने की योजना बनाई थी।
इसके बाद, उन्होंने लड़की को बुलाया और कपड़े के टुकड़े से गला घोंटने से पहले उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया। डीसीपी यादव ने कहा कि अन्य आरोपियों के हर संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है ।












Click it and Unblock the Notifications