छत्तीसगढ़ : भयंकर हादसा, बस पुल से गिरी, 14 की मौत, 20 घायल
रायपुर। एक दुखद खबर छत्तीसगढ़ के बलरामपुर से हैं जहां एक यात्रियों से भरी बस पुल से नीचे आ गिरी, जिसमें 14 लोगों की मौके पर मौत हो गई और 20 से ज्यादा घायल हो गये।
कहा जा रहा है कि यह हादसा दो बाइक सवारों को बचाने में हुआ, दोनों के बचाने के चक्कर में ड्राईवर से बस अनकंट्रोल हो गई और पुल से नीचे जा गिरी।
आपको बता दें कि हादसे की शिकार हुई बस महिन्द्रा ट्रेवल्स की थी जो कि गढ़वा से रायपुर जा रही थी। बुधवार रात में करीब साढ़े दस बजे बलरामपुर के दलधोआ घाट पुल पर यह हादसा हुआ है। घायलों को अंबिकापुर, बिलासपुर और सरगुजा के अस्पताल में भर्ती कराया गया है लेकिन मृतकों की पहचान अभी नहीं हो पायी है।













Click it and Unblock the Notifications