CAA के तहत पहली बार 14 लोगों को मिली भारतीय नागरिकता, मेादी सरकार ने दी बधाई

लोकसभा चुनाव के बीच बुधवार को नागरिकता (संशोधन) अधिनियम के तहत पहली बार 14 लोगों को भारतीय नागरिकता मिली। नागरिकता (संशोधन) नियम, 2024 की अधिसूचना के बाद नागरिकता प्रमाणपत्रों का पहला सेट आज जारी किया गया। केंद्रीय गृह सचिव अजय कुमार भल्ला ने आज नई दिल्ली में कुछ आवेदकों को नागरिकता प्रमाणपत्र सौंपे।

गृह सचिव ने आवेदकों को बधाई दी और मुख्य विशेषताओं पर प्रकाश डाला। सरकार ने एक बयान में कहा कि नागरिकता (संशोधन) नियम, 2024 सचिव डाक, निदेशक (आईबी), भारत के रजिस्ट्रार जनरल और वरिष्ठ अधिकारी भी संवाद सत्र के दौरान उपस्थित थे।

Indian citizenship under CAA

दो महीनों में मिले कई आवेदन

पिछले दो महीनों में, गृह मंत्रालय को पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से हिंदू, सिख, जैन, बौद्ध, पारसी और ईसाई समुदायों से संबंधित व्यक्तियों से कई आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिन्होंने 31 दिसंबर 2014 तक भारत में प्रवेश किया था। एमएचए ने एक बयान में कहा कि वरिष्ठ डाक अधीक्षकों/डाक अधीक्षकों की अध्यक्षता में नामित अधिकारियों के रूप में जिला स्तरीय समिति (डीएलसी) ने दस्तावेजों के सफल सत्यापन पर आवेदकों को निष्ठा की शपथ दिलाई।

नियमों के अनुसार प्रसंस्करण के बाद, डीएलसी ने आवेदनों को निदेशक (जनगणना संचालन) की अध्यक्षता वाली राज्य स्तरीय अधिकार प्राप्त समिति को भेज दिया है। इसमें कहा गया है कि आवेदनों की प्रोसेसिंग पूरी तरह से ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से की जाती है।

एमएचए ने बुधवार को कहा कि निदेशक (जनगणना संचालन), दिल्ली की अध्यक्षता वाली अधिकार प्राप्त समिति ने उचित जांच के बाद 14 आवेदकों को नागरिकता देने का फैसला किया। तदनुसार, निदेशक (जनगणना संचालन) ने इन आवेदकों को प्रमाण पत्र प्रदान किए।

क्या है CAA नागरिकता संशोधन कानून?
नागरिकता संशोधन कानून के तहत तीन पड़ोसी देश अफगानिस्तान, पाकिस्तान, बांग्लादेश के अल्पसंख्यकों को भारत की नागरिकता मिलने का रास्ता साफ हुआ है। यह लंबे वक्त से भारत में शरण लिए हुए हैं।

कब पारित हुआ CAA?
भारतीय संसद में 11 दिसंबर, 2019 को CAA को पारित किया गया था, जिसमें 125 वोट इसके पक्ष में और 105 वोट इसके खिलाफ पड़े थे। राष्ट्रपति द्वारा इस विधेयक को 12 दिसंबर को मंजूरी भी दे दी गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+