लड़की को घूरता था इसलिए उसके क्लासमेटस ने उसे इतना पीटा कि वो मर गया

अहमदनगर। एक दुखद घटना महाराष्ट्र के अहमदनगर के राजपुर गांव से है, जहां 7वीं क्लास के एक छात्र को उसके सहपाठियों ने इतना पीटा की उसकी मौत हो गई। मृतक छात्र पर आरोप था कि वो क्लास में पढ़ने वाली एक लड़की को घूरता था, जिससे गुस्साये उसके 13 सहपाठियों ने उसे इस कदर मारा जिससे चलते उसकी मौत हो गई।

इस मामले में 13 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने जो जानकारी मी़डिया को दी है उसके हिसाब से 25 और 26 जून को स्कूल के लंच के दौरान मृतक छात्र किरण सोनवने के साथ उसके क्लास के लड़कों ने मारपीट की थी।

13 छात्रों के खिलाफ हत्या का आरोप

लड़का जब घर आया तो उसकी हालत खराब देखकर उसकी मां उसे अस्पताल लेकर गई जहां डॉक्टरों ने उसे भर्ती किया लेकिन तब तक लड़के की स्थिति काफी बिगड़ चुकी थी उसे खून की उलटियां हो रही थीं और उसने चार दिन तक अस्पताल में भर्ती होने के बाद दम तोड़ दिया।

फिलहाल इस मामले मं स्कूल प्रशासन ने पलड़ा झाड़ लिया है और पुलिस ने सभी 13 छात्रों को आरोपी बनाते हुए मुकदमा दर्ज कर दिया है, यह सभी नाबालिग हैं और 7वीं क्लास में पढ़ते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+