'सलमान' ने 10 सालों में किए 57 मर्डर, मजे के लिए करता था कत्ल
बरेली। 25 साल की छोटी उम्र में उसने 57 हत्याएं कर दी। पहली हत्या उसने महज 15 साल की उम्र में की। ये खौफनाक कहानी है उत्तर प्रदेश पुलिस ने एक बडे गिरोह के सरगना सलमान की। सलमान मजे के लिए लोगों को कत्ल करता था। डकैती के दौरान कत्ल न करने पर उसे मजा नहीं आता। पुलिस को मुखबिरो को भी वो नहीं छोड़ता था।

उसकी हिम्मत तो देखिए पुलिस के गिरफ्त में आने के बाद भी वो अपने आपको को सुधारने के बजाए और हत्याएं करने की बात करता रहा। जी हां खौफ का दूसरा नाम बन चुका सीरियल किलर जब बरेली पुलिस के हत्थे चढ़ा तो इसने गिरफ्तारी के बाद जो खुलासे किए वो बेहद ही चौंकाने वाले हैं।
सलमान ने खुद बताया कि वो जिस भी घर में डकैती के लिए घुसता था वहां बिना खून बहाए बाहर नहीं निकलता था। घुमक्कड़ गैंग का सरगना सलमान अपने मजे के लिए लोगों का खून बहाता था। उसके गैंग में लड़कियां और महिलाएं भी काम करती थीं। सलमान के इशारे में लड़कियां घूम-घूम कर पहले कॉलोनी और घरों की रेकी करती थी। ये लड़कियां कभी सेल्सगर्ल तो कभी भिखारिन बनकर रेकी करके शिकार तलाश करती थीं।
पुलिस ने तफ्तीश शुरु की तो घुमक्कड़ गैंग का खुलासा हो गया। पुलिस ने गैंग की लड़कियों को तो गिरफ्तार कर लिया लेकिन गैंग का सरगना सलमान पुलिस के लिए परेशानी बना हुआ था। पुलिस ने यूपी के कई इलाकों में सलमान के लिए छापेमारी की। आखिरकार सलमान पुलिस की गिरफ्त में आया।












Click it and Unblock the Notifications