पंजाब: डिप्टी सीएम बादल की बस में मां-बेटी से छेड़छाड़, संसद में उठा मुद्दा

मोगा। एक दुखद और दिल को दहला देने वाली खबर पंजाब के मोगा शहर की है जहां चलती बस में कुछ मनचले लोगों ने 35 साल की महिला अपनी 13 साल बेटी के साथ छेड़छाड़ की और जब लड़की ने उसका विरोध किया और बस कंडक्टर सेशिकायत की तो वो कंडक्टर भी उन मनचले लोगों के साथ हो गया और लड़की से छेड़छाड़ करने लगा।

13-year-old girl jumps off moving bus to escape molestation in Punjab's Moga, dies

जिससे बचने के लिए मां-लड़की ने बस से छलांग लगा दी, जिसके कारण बेटी की मौत हो गई और मां गंभीर रूप से घायल है।

बस डिप्टी सीएम की है..

यह बस पंजाब के उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल की कंपनी की बताई गई है इसलिए पुलिस ने भी इस मामले में सक्रियता नहीं दिखायी लेकिन जब मीडिया ने इस खबर पर हल्ला मचाया तो करीब 12 घंटे बाद पुलिस ने गुरुवार सुबह हत्या का मामला तो दर्ज कर लिया लेकिन इस मामले में अभी तक किसी गिरफ्तारी नहीं की जा सकी है।

डिप्टी सीएम की बस में मां-बेटी से छेड़छाड़, लड़की की मौत

आज इस मसले पर कांग्रेस ने संसद में उठाया है। संसद की कार्यवाही शुरू होते ही कांग्रेस ने प्रश्नकाल स्थगित कर मोगा के मामले पर चर्चा की मांग की। मां की हालत काफी गंभीर है और वो अस्पताल में भर्ती है। मां के साथ उनका बेटा भी सफर कर रहा था और अपनी बहन और मां की हालत देखकर वो बुरी तरह से हदसा हुआ है और कुछ भी बोलने की स्थिति में नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+